Move to Jagran APP

Mumbai Rains: मुंबई में भारी बारिश से कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति, मौसम विभाग ने दिया ताजा अपडेट

मुंबई में बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से निजात दिलाई है लेकिन कई हिस्सों में जलजमाव से लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। भारत मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में अनुकूल परिस्थितियों की वजह से मानसून समय से दो दिन पहले ही रविवार को मुंबई में पहुंचा गया। मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश से जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है।

By Abhinav Atrey Edited By: Abhinav Atrey Tue, 11 Jun 2024 07:01 AM (IST)
Mumbai Rains: मुंबई में भारी बारिश से कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति, मौसम विभाग ने दिया ताजा अपडेट
मुंबई में भारी बारिश से कई इलाकों में जलजमाव। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई में बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से निजात दिलाई है, लेकिन कई हिस्सों में जलजमाव से लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। भारत मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में अनुकूल परिस्थितियों की वजह से मानसून समय से दो दिन पहले ही रविवार को मुंबई में पहुंचा गया।

मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश हुई है, जिसके बाद जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। शहर में पिछले 24 घंटे में कई क्षेत्रों में 150 एमएम से अधिक बारिश भी दर्ज की गई है।

मध्यम से भारी वर्षा के साथ तूफान की भविष्यवाणी

भारी बारिश के बाद बायकुला, सायन, दादर, मझगांव, कुर्ला, विक्रोली और अंधेरी जैसे कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई और लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। इसके साथ ही मौसम विभाग ने मुंबई में मध्यम से भारी वर्षा के साथ तूफान की भविष्यवाणी की है।

ये भी पढ़ें: मुंबई में मरीन ड्राइव से हाजी अली की यात्रा अब महज आठ मिनट में, पहले दूरी तय करने में लगता था इतना समय