विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

91 वर्षीय यात्री ने मुम्बई से रवाना हुई वंदे भारत एक्सप्रेस के सफर का उठाया लुत्फ, किराया कम करने की अपील

By Jagran NewsEdited By: Shalini Kumari
Published: Sat, 11 Feb 2023 02:57 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते शुक्रवार को मुम्बई से दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ...और पढ़ें

मुम्बई से रवाना हुई वंदे भारत एक्सप्रेस का यात्रियों ने लुत्फ उठाया
मुम्बई से रवाना हुई वंदे भारत एक्सप्रेस का यात्रियों ने लुत्फ उठाया

मुम्बई, ऑनलाइन डेस्क। 10 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुम्बई में दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह दोनों ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से चलेंगी। पहले दिन बहुत से लोगों ने इसमें सफर किया और अपना अनुभव साझा किया। इसमें सवार एक 91 वर्षीय यात्री ने भी अपना अनुभव साझा किया और अपील की कि इसके टिकट के दाम थोड़े कम कर दिए जाए ताकि सभी इस सफर का लुत्फ उठा सकें।

यात्री ने की किराया कम करने की अपील

सीएसएमटी से शिरडी जाने वाली वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन के दौरान इसमें 91 वर्षीय यशवंत ठाकरे ने भी सफर किया। उन्होंने कहा, "मैं 91 साल की हूं और मैं अपने आप को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करने का मौका मिला है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी यह सफर बहुत छोटा और आरामदायक है। हालांकि, मैं पीएम मोदी और रेलवे से अपील करना चाहता हूं कि इसका किराया 200 से 300 कम कर दिया जाए ताकि आम नागरिक भी इसमें सफर कर सके।"

10 फरवरी को दो वंदे भारत को दिखाई हरी झंड़ी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सीएसएमटी स्टेशन से दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएसएमटी-सोलापुर और सीएसएमटी-साई नगर शिर्डी देश की 9वीं और 10वीं वंदे भारत एक्सप्रेस हैं। सीएसएमटी से शिरडी जाने वाली ट्रेन सुबह 6.20 बजे सीएसएमटी से रवाना होगी और 11.40 बजे शिरडी पहुंचेगी। वापसी की यात्रा शाम 5.25 बजे शुरू होगी और रात 10.50 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी। आमतौर पर, अन्य ट्रेनों से लगभग साढ़े 6 घंटे लगते हैं, लेकिन इससे यात्रा का समय 90 मिनट कम हो जाएगा। यात्रा करने वाले लोगों को एक अलग ही अनुभव हुआ और वे खुश नजर आए।

मुम्बई से शोलापुर जाने वाली ट्रेन का शेड्यूल

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार के अलावा सप्ताह के प्रत्येक दिन सुबह 06.05 बजे सोलापुर से रवाना होगी और उसी दिन 12.35 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंच जाएगी। वापसी में, वंदे भारत ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से बुधवार को छोड़कर प्रतिदिन शाम 4.05 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 10.40 बजे सोलापुर पहुंचेगी। यह एक्सप्रेस ट्रेन दादर, कल्याण, पुणे और कुर्दुवाड़ी में रुकेगी। मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 6 घंटे 30 मिनट में 455 किमी की दूरी तय करेगी, जबकि मौजूदा सुपरफास्ट ट्रेन 7 घंटे 55 मिनट में सफर पूरा करती हैं।

मुम्बई से शिरडी जाने वाली ट्रेन का शेड्यूल

मुंबई से साईनगर शिरडी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार छोड़कर रोजाना छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से सुबह 06.20 बजे रवाना होगी और सुबह 11.40 बजे साईंनगर शिरडी पहुंचेगी। वापसी में, यह मंगलवार को छोड़कर प्रतिदिन शाम 05.25 बजे साईनगर शिरडी से चलकर रात 10.50 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी। यह दादर, ठाणे और नासिक रोड पर रुकेगी। साईनगर शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस 5 घंटे 20 मिनट में 343 किमी की दूरी तय करेगी।

यह भी पढ़ें: PM Modi: पीएम मोदी ने मुंबई के मारोल में अलजामिया-तुस-सैफियाह अरबी अकादमी के नए परिसर का किया उद्घाटन

Mumbai: PM Modi ने दो वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, मुंबई से सोलापुर और शिर्डी के बीच चलेगी ट्रेनें