विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mumbai: PM Modi ने दो वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, मुंबई से सोलापुर और शिर्डी के बीच चलेगी ट्रेनें

By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Fri, 10 Feb 2023 04:09 PM (IST)Updated: Fri, 10 Feb 2023 04:17 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को मुंबई में दो वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर देश को समर्पित किया। पीएम मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से दो वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। Photo- ANI

PM Modi ने दो वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी।
PM Modi ने दो वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी।

मुंबई, एएनआई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को मुंबई में दो वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर देश को समर्पित किया। पीएम मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से दो वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। बता दें कि पहला वंदे भारत ट्रेन मुंबई और सोलापुर के बीच चलेगी और दूसरा मुंबई से साईनगर शिर्डी के बीच चलेगी।

पर्यटन और तीर्थ यात्रा को बढ़ावा

इस दौरान, रेल मंत्री अश्विणी वैष्णव, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मौजूद रहे। पीएम मोदी ने कहा, 'आज पहली बार एक साथ 2 वंदे भारत ट्रेन की शुरूआत हुई है। यह राज्य में पर्यटन और तीर्थ यात्रा को बढ़ावा देगी।'

महाराष्ट्र में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने पर जोर

पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन भारतीय रेल और विशेष रूप से मुंबई और महाराष्ट्र की कनेक्टिविटी के लिए बहुत बड़ा है। आज एक साथ 2 वंदे भारत ट्रेनें शुरू हुई हैं। इससे सभी को सुविधा मिलेगी और यह महाराष्ट्र में पर्यटन और तीर्थ यात्रा को बहुत अधिक बढ़ावा देने वाली है।

देश के 108 जिले वंदे भारत से जुड़े

पीएम मोदी ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन आज के आधुनिक होते हुए भारत की शानदार तस्वीर है। यह भारत की स्पीड और स्केल का प्रतिबिंब है। आप देख रहे हैं कि देश में कितनी तेज़ी से वंदे भारत लॉन्च हो रही हैं। अब तक 10 ऐसी ट्रेनें लॉन्च हो चुकी हैं। आज देश के 17 राज्यों के 108 ज़िले वंदे भारत से जुड़ चुके हैं।

इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर जोर

पीएम मोदी ने कहा, 'भारत के इतिहास में पहली बार 10 लाख करोड़ रुपए सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास से लिए रखे हैं। यह 9 साल की तुलना में 5 गुना अधिक है जिसमें रेलवे का हिस्सा 2.5 लाख करोड़ है। मुझे विश्वास है कि डबल इंजन की सरकार के डबल प्रयासों से महाराष्ट्र में कनेक्टिविटी और तेज़ी से आधुनिक बनेगी।'

यह भी पढ़ें: E20 पेट्रोल के कई हैं फायदे, जानिए कैसी रहेगी आपकी गाड़ी की सेहत

यह भी पढ़ें: Fact Check: फ्लोरिडा में ढही इमारत का वीडियो तुर्किये भूकंप का बताकर किया जा रहा वायरल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।