मुंबईः पता पूछने के बहाने शख्स ने बुजुर्ग महिला से छीनी सोने की चेन, कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना
मुंबई के कांदिवली वेस्ट में एक शख्स ने पता पूछने के बहाने एक बुजुर्ग महिला से सोने की चेन छीन ...और पढ़ें

चेन छीनते हुए शख्स की सीसीटीवी फुटेज। (सोशल मीडिया)।
HighLights
मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला से चेन छीनी।
पता पूछने के बहाने शख्स ने वारदात को अंजाम दिया।
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट रूप से कैद हुई।
डिजिटल डेस्क, मुबंई। शहर के एक हाउंसिंग कॉम्प्लेक्स में कैमरे के सामने चेन छीनने की चौंकाने वाली घटना देखने को मिली। एक शख्स पता पूछने के बहाने महिला के करीब जाता है फिर वो उन्हें बातों में उलझा लेता है। फिर चेन छीन कर वो वहां से भाग जाता है।
चेन छीनने के दौरान शायद उसे पता ना चला कि ये पूरा वाक्या वहां सोसायटी में लगे सीसीटीवी में कैद हो रहा था। हालांकि वो इतनी जल्दी में चेन छीन कर भाग जाता है कि बुजुर्ग महिला को संभलने का वक्त ही नहीं मिलता है। अब ये फुटेज लोगों के बीच वायरल हो रहा है। लोग पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।
कांदिवली वेस्ट की घटना
घटना तीन नवंबर की रात लगभग 9:23 बजे की है। शख्स ने मुंबई के कांदिवली वेस्ट स्थित उमंग अपार्टमेंट में एक महिला को निशाना बनाया। उस वक्त महिला अपने फ्लैट के बाहर खड़ी थीं।
पता पूछने के बहाने आया करीब
इस दौरान वो पता पूछने के लिए आगे आता है फिर वो पूछ कर जाने लगता है। इस दौरान दोनों में बातें होती हुई दिखाई देती है। इसके बाद वो फिर अचानक वापस आता है और एकदम से महिला पर झपट्टा मार कर चेन छीनने की कोशिश करता है। इस दौरान महिला काफी बचने की कोशिश करती है लेकिन दीवार से टकरा कर वो सहम कर खड़ी हो जाती है। शख्स आराम से चेन छीन कर वहां से रफूचक्कर हो जाता है।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
सीसीटीवी फुटेज में कैद शख्स शर्ट-पैंट पहना है। इसके साथ ही वो टोपी लगा कर अपने चेहरे को ढकने की कोशिश में था लेकिन वो कैमरे में कैद हो गया। शख्स महिला से उनसे बिल्डिंग में ही किसी व्यक्ति का पता पूछने के बहाने बात करने के दौरान इस घटना को अंजाम दे देता है।
पुलिस ने दर्ज की शिकायत
बुजुर्ग महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की पहचान में लगी है। पुलिस की टीम उसे खोजने में कई जगह छापेमारी कर रही है। इस घटना ने वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं पैदा कर दी हैं, खासकर उन लोगों की जो अपने घरों में अकेले रहते हैं। लोग सोशल मीडिया पर पुलिस से सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।