यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Maharashtra: नकली पुजारी बन शख्स ने जैन मंदिर से लूटा 160 ग्राम सोना, क्राइम पेट्रोल देख रची चोरी की साजिश
नकली पुजारी बन शख्स ने एक जैन मंदिर से 160 ग्राम सोने की प्लेट चुरा ली। घटना 23 जनवरी की ...और पढ़ें

महाराष्ट्र, एजेंसी। नकली पुजारी बन शख्स ने एक जैन मंदिर से 160 ग्राम सोने की प्लेट चुरा ली। घटना 23 जनवरी की बताई जा रही है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम भरत सुखराज दोशी है। घटना को अंजाम देने के लिए शख्स ने नकली जैन पुजारी बनकर मंदिर से सोना लूट लिया।

सीसीटीवी फुटेज के जरिए पकड़ा गया
चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और मंदिर के आसपास लगे लगभग 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया। पुलिस ने आरोपी को मुबंई के मलाड पश्चिम से पकड़ लिया है। इसके साथ ही, पुलिस ने चोरी किए गए सोने को भी बरामद कर लिया है।
यह भी पढ़ें: Maharashtra: चंद्रपुर से हैदराबाद जा रही बस का बिगड़ा संतुलन, 2 की मौत 17 लोग घायल, वाहन में सवार थे 30 मजदूर
क्राइम पेट्रोल देख रची चोरी की साजिश
क्राइम पुलिस इंस्पेक्टर, डी कावड़े, दिनोशी पीएस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि चोर ने क्राइम पेट्रोल को देखने के बाद चोरी करने की योजना बनाई थी। उसने जैन पुजारी के भेष में आकर मंदिर से 160 ग्राम सोने की प्लेट चुराया।
