विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mumbai: पार्ट टाइम जॉब के नाम पर धोखाधड़ी का नया तरीका, धोखेबाजों ने 33 वर्षीय व्यक्ति को लगाया 24 लाख का चूना

By Jagran NewsEdited By: Anurag Gupta
Published: Thu, 09 Feb 2023 07:11 PM (IST)

ऑनलाइन धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ एक मामला नवी मुंबई से सामने आया जहां पर पार्ट टाइम नौकरी के नाम पर ...और पढ़ें

Mumbai: पार्ट टाइम जॉब के नाम पर धोखाधड़ी का नया तरीका
Mumbai: पार्ट टाइम जॉब के नाम पर धोखाधड़ी का नया तरीका

मुंबई, अनुराग कांबले। सावधान! अक्सर आप लोगों के पास अलग-अलग किस्म के इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मैसेज आते होंगे। कोई आपको नौकरी देने की बात कर रहा होगा तो कोई महज एक-दो क्लिक में लाखों-करोड़ों कमाने का दावा कर रहा होगा। मार्केट में यह नए तरह का फर्जीवाड़ा है। आसान शब्दों में कहें तो इंटरनेट का कुछ लोग दुरपयोग कर धोखाधड़ी कर रहे हैं और ऐसी धोखाधड़ी से बचने के लिए जागरुकता अभियान भी चलाए जाते हैं।

इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से धोखाधड़ी का एक मामला नवी मुंबई से सामना आया है, जहां 33 वर्षीय एक व्यक्ति को 24 लाख रुपये का चूना लग गया। दरअसल, नौकरी की चाहत रखने वाले एक व्यक्ति को इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम के माध्यम से एक मैसेज प्राप्त हुआ, जिसमें पार्ट टाइम नौकरी के बदले आसानी से पैसे कमाने का जिक्र था। 33 वर्षीय व्यक्ति को शुरुआत में सब कुछ सही लग रहा था, लेकिन 20 दिनों के भीतर उसको 24 लाख रुपये का चूना लग गया।

टेलीग्राम के जरिए हुई धोखाधड़ी

33 वर्षीय व्यक्ति ने धोखाधड़ी के संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ न्हावा शेवा पुलिस में मामला दर्ज कराया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, एक निजी कंपनी में काम करने वाले 33 वर्षीय व्यक्ति को टेलीग्राम अकाउंट पर आईडी @Rupali_45874554 से एक मैसेज आया। जिसमें उनसे नौकरी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसका सकारात्मक जवाब दिया। ऐसे में बात आगे बढ़ी और उन्हें ऑनलाइन रेटिंग और रिव्यू से जुड़ी हुई नौकरी के बारे में जानकारी दी गई।

नाबालिग किशोरी के साथ दो लोगो ने किया दुष्कर्म, दोनों की हुई गिरफ्तारी; पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

शिकायतकर्ता के मुताबिक, मुझे काम के बारे में समझाया गया। मुझे बताया गया कि कोई दूसरा व्यक्ति मुझे काम समझाएगा। ऐसे में मुझे अगले दिन 'चैंपियंस' नामक दूसरे ग्रुप में शामिल किया जाएगा। उस ग्रुप में कई सदस्य थे और वो तमाम लोग अपने खाते में पैसे जमा होने के बारे में बात रहे थे। मुझे इन मैसेजों पर विश्वास था। उन्होंने बताया कि मेरे पास @ishanbabuofficial से मैसेज आया और उसने काम के बारे में जानकारी दी।

एफआईआर के मुताबिक, शिकायतकर्ता को ओमेगा टूर्स नामक वेबसाइट में लॉग इन करने और इंटरनेट पर ट्रैवलिंग वेबसाइट्स की रेटिंग और रिव्यू करने को कहा गया था। शिकायतकर्ता को www.theomegatours.com और www.travelnowbd.com नामक वेबसाइट को 5 स्टार रेटिंग देने के लिए कहा गया था। ऐसे में शिकायतकर्ता को 20 दिनों के भीतर 24 लाख रुपये का नुकसान हुआ।

बोरीवली मेट्रोपॉलिटन अदालत ने कहा- बच्चे को देने वाले गुजारे भत्ते में पिता को स्कूल फीस देना अनिवार्य नहीं

पुलिस ने दर्ज की FIR

न्हावा शेवा पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 420 (धोखाधड़ी) और आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की। इस संबंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि साइबर टीम मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पैसा कहां गया।

Aaditya Thackeray: औरंगाबाद में आदित्य ठाकरे के काफिले पर पथराव, अंबादास दानवे ने शिंदे गुट पर लगाया आरोप