विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंबई के बांद्रा में तेज रफ्तार BMW का कहर, सड़क किनारे खड़ी महिला की टक्कर से मौत

Published: Thu, 19 Nov 2026 04:47 PM (IST)

मुंबई के बांद्रा वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक तेज रफ्तार BMW कार ने 45 वर्षीय फातिमा नासिर खान को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

मुंबई में BMW कार की टक्कर से महिला की मौत (फोटो-AI जेनरेटेड)

मुंबई में BMW कार की टक्कर से महिला की मौत (फोटो-AI जेनरेटेड)

HighLights

  1. बांद्रा में BMW की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत।

  2. आरोपी चालक पराग छेड़ा मौके से फरार होकर गिरफ्तार।

  3. गिरफ्तारी के बाद आरोपी चालक को अदालत से मिली जमानत।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के कुर्ला वेस्ट की रहने वाली 45 साल की फातिमा नासिर खान की बांद्रा के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक तेज रफ्तार BMW कार की टक्कर से मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक ड्राइवर मौके से भाग गया था, लेकिन बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया और फिर उसे जमानत भी मिल गई।

क्या है पूरा मामला?

मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके में सड़क किनारे खड़ी एक महिला को तेज रफ्तार BMW कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद बांद्रा पुलिस ने ड्राइवर को इस जानलेवा हिट-एंड-रन मामले में गिरफ्तार किया। हालांकि बाद में अदालत ने आरोपी को जमानत दे दी।

न्यूज एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस अधिकारियों ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा 16 और 17 नवंबर की रात करीब 12:50 बजे बांद्रा वेस्ट के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर हुआ।

हादसे में महिला की हुई मौत

वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रही BMW कार ने सड़क किनारे खड़ी महिला को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला हवा में उछल गई और फिर सड़क पर जा गिरी। हादसे में महिला की जान चली गई।

हालांकि, घायल महिला की मदद करने या उसे अस्पताल ले जाने के बजाय, ड्राइवर अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

न्यूज एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना के बाद बांद्रा पुलिस ने अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 106(1), तथा मोटर वाहन अधिनियम (की धारा 134(a) और 134(b) के तहत मामला दर्ज किया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अपनी क्राइम डिटेक्शन टीम के जरिए जांच शुरू की। दुर्घटना स्थल के पास और हाईवे पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज की बारीकी से जांच की गई। तकनीकी निगरानी और चश्मदीदों के बयानों की मदद से पुलिस आरोपी की पहचान करने और उसे खोजने में सफल रही।

मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

आरोपी की पहचान सांताक्रूज वेस्ट के रहने वाले 50 वर्षीय ज्वैलर पराग कुवरसिंह छेड़ा के रूप में हुई है। BMW हिट-एंड-रन मामले के आरोपी छेदा को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया और रिमांड के लिए अदालत के सामने पेश किया गया।

अदालत ने शुरुआत में उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। हालांकि उसके वकीलों ने जमानत याचिका दायर की जिसके बाद आगे की कानूनी कार्यवाही के बाद उसे जमानत मिल गई।

यह भी पढ़ें- वाहन बिक्री में महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश का जलवा, देश के इन 5 राज्यों में बिकी सबसे ज्यादा गाड़ियां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।