यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चॉकलेट के डिब्बे में मिले 16 जिंदा सांप, मुंबई एअरपोर्ट पर धरा गया शख्स, चकमा देने के लिए अपनाया था ये तरीका
Mumbai Airport Snake Smuggling मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने गुडमैन लिनफोर्ड लियो नामक एक व्यक्ति को सांपों की तस्करी ...और पढ़ें

HighLights
- सांपों की तस्करी करते पकड़ा गया शख्स।
- मुंबई एअरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने किया गिरफ्तार।
- आरोपी के बैग में मिले 16 जिंदा सांप।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई एअरपोर्ट पर पुलिस ने एक शख्स को सांपों की तस्करी करने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुडमैन लिनफोर्ड लियो के रूप में हुई है। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एअरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने शख्स को रंगे हाथों पकड़ा है।
लियो के बैग में अलग-अलग प्रजातियों के 16 जिंदा सांप मिले हैं। सभी सांपों को कपड़े में लपेटकर धागे या रबड़ से बांधा गया था।
यह भी पढ़ें- तेलंगाना की केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, रिएक्टर विस्फोट से कंपनी में मौजूद 20 लोग घायल
ग्रीन चैनल पर पुलिस ने दबोचा
एअरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, उन्हें लियो की हरकतों पर शक हुआ। चेक-इन पॉइंट पर सिक्योरिटी को धोखा देने के लिए उसने गजब का जुगाड़ अपनाया था। हालांकि, ग्रीन चैनल से निकलते हुए कस्टम अधिकारियों ने लियो को धर दबोचा। वहीं, जब उसकी तलाशी ली गई तो सभी के होश उड़ गए।
बैग में मिलीं सापों की 16 प्रजातियां
मुंबई कस्टम के अनुसार, लियो के बैग में 16 जिंदा सांप पाए गए हैं। इनमें 5 होंडुरन मिल्क स्नेक, 2 गार्टर स्नेक, 2 केन्याई सैंड बोआ, 1 बैंडेड कैलिफोर्निया किंग स्नेक, 5 राइनोसेरस रैट स्नेक और 1 एल्बिनो रैट स्नेक की प्रजातियां शामिल हैं। वाइल्ड लाइफ कंट्रोल ब्यूरो (WLCB) ने भी इसकी पुष्टि की है।
Customs officers at CSMI Airport, Mumbai Customs Zone-III foiled yet another wild life smuggling attempt, 16 live snakes-Garter, Rhino Rat, Albino Rat, Kenyan Sand Boa, CA King etc. seized from passenger returning from Thailand. Passenger arrested. Further investigation underway. pic.twitter.com/4n4o6ZK3U5
— Mumbai Customs-III (@mumbaicus3) June 29, 2025
पुलिस को चकमा देने की कोशिश नाकाम
कस्टम अधिकारियों ने बताया कि लियो के बैग में सफेद कपड़ों के 15 पाउच मौजूद थे, जिनमें सांप रखकर पाउच को धागे और रबड़ से बांधा गया था। वहीं, सिक्योरिटी को चकमा देने के लिए लियो ने सांपों को चॉकलेट के डिब्बे और पुराने कपड़ों में छिपाया था। लियो एअरपोर्ट से ग्रीन चैनल से बाहर निकलने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे गेट पर ही रोक लिया।
पैसों के लिए की अवैध तस्करी
कस्टम अधिकारियों के अनुसार, लियो के बैग में मिले 16 सांप CITES (Convention on International Trade in Endangered Species of Wild Fauna and Flora) की लिस्ट में शामिल नहीं हैं। हालांकि, इनकी बिना दस्तावेजों के सांपों की तस्करी अवैध मानी जाती है। लियो ने कबूल किया है कि सांपों की तस्करी के लिए उसे लाखों रुपए मिले हैं। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
