विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Thane News: बर्थडे का केक हंसिया से काटा, फिर लोगों को दी धमकी; पुलिस ने आरोपी शख्स को किया गिरफ्तार

By AgencyEdited By: Achyut Kumar
Published: Mon, 16 Jan 2023 07:58 PM (IST)

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में सोमवार को पुलिस ने एक व्यक्ति को जन्मदिन का केक हंसिया से काटने ...और पढ़ें

ठाणे में बर्थडे का केक हंसिया से काटने वाला शख्स गिरफ्तार
ठाणे में बर्थडे का केक हंसिया से काटने वाला शख्स गिरफ्तार

ठाणे,  पीटीआइ। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में अपने जन्मदिन के मौके पर केक को हंसिया से काटने और लोगों को धमकाने के आरोपी में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

सहायक पुलिस आयुक्त किशोर खैरनार ने बताया कि ठाणे जिले के भिवंडी में अपने जन्मदिन के केक को हंसिया से काटने और लोगों को धमकाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। रविवार को कोनगांव में हुई इस घटना के बारे में गुप्त सूचना के आधार पर उसे पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में पुलिस अधिकारी ने जबरन घर में घुसकर की महिला के साथ छेड़खानी, परिजनों के साथ भी की मारपीट

खैरनार ने कहा, ''पकड़े गए व्यक्ति पर घटना के दौरान दरांती से लोगों को धमकाने का आरोप है। हमने उसे बॉम्बे पुलिस एक्ट और आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया है।" उन्होंने कहा कि आगे की जांच कोनगांव पुलिस थाने द्वारा की जा रही है।

तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल

इससे पहले, तीन दिसंबर को ठाणे जिले में ही इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक व्यक्ति अपने जन्मदिन का केक तलववार से काटते हुए दिख रहा था, जबकि उसके साथ खड़े अन्य तीन लोग भी हथियार लिए हुए थे। पुलिस ने मामले में दो बिल्डरों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था।

दक्षिणी दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में एक बच्चे के जन्मदिन पर फायरिंग करने का मामला सामने आया था। आरोपित ने हवा में कई राउंड फायरिंग की थी। इस दौरान गोली लगने से एक शख्स घायल हो गया था। बाद में, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा भी बरामद किया गया।

ये भी पढ़ें:

Budget 2023: आम चुनाव से पहले अंतिम पूर्ण बजट में मिडिल क्लास को टैक्स राहत की उम्मीद

Fact Check : रूस में डेढ़ साल पहले हुए विमान हादसे के वीडियो को नेपाल का बताकर किया जा रहा शेयर