विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra: महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती

By AgencyEdited By: Ashisha Singh Rajput
Published: Thu, 24 Aug 2023 04:35 PM (IST)

पुलिस ने बताया कि 23 वर्षीय महिला पिछले साल अगस्त में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आरोपी के संपर्क में ...और पढ़ें

पुलिस ने बताया कि दोनों करीब एक साल से रिलेशनशिप में थे।
पुलिस ने बताया कि दोनों करीब एक साल से रिलेशनशिप में थे।

नागपुर, पीटीआई। सोशल मीडिया पर की गई दोस्ती और उसका दुष्परिणाम ऐसी कई खबरें सामने आती हैं। इसी क्रम में महाराष्ट्र के नागपुर शहर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एक अधिकारी ने 24 अगस्त (गुरुवार) को बताया कि पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दोस्ती करने के बाद शादी के बहाने एक महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इसके तहत 21 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

इंस्टाग्राम पर आरोपी के संपर्क में आई थी महिला

पुलिस ने इस मामले की जानकारी साझा करते हुए बताया कि 23 वर्षीय महिला पिछले साल अगस्त में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर आरोपी के संपर्क में आई थी। उन्होंने बताया कि जब दोनों ने अपने संपर्क नंबरों का आदान-प्रदान किया तो आरोपी ने महिला से कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है और बाद में उसे बुटीबोरी इलाके के एक होटल में ले गया, जहां उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।

करीब एक साल का था रिलेशनशिप

पुलिस ने बताया कि दोनों करीब एक साल से रिलेशनशिप में थे। कुछ समय बाद आरोपी ने महिला से शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद महिला ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।

अधिकारी ने कहा कि पचपावली पुलिस ने बुधवार को आरोपी को बुटीबोरी से गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ दुष्कर्म और अन्य अपराधों के लिए भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।