विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra: आय से अधिक संपत्ति मामले में उद्धव ठाकरे परिवार की बढ़ती मुश्‍किलें, आठ दिसंबर को अगली सुनवाई

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Wed, 30 Nov 2022 02:22 PM (IST)

आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में उद्धव ठाकरे परिवार के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर अगली सुनवाई बॉम्‍बे ...और पढ़ें

आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में अपने परिवार संग बुरे फंसे उद्धव ठाकरे
आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में अपने परिवार संग बुरे फंसे उद्धव ठाकरे

मुंबई, एजेंसी। महाराष्‍ट्र (Maharashtra) में सियासी उठापटक के बीच पूर्व मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे (Udhhav Thackeray) की मुश्‍किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक तरफ उनकी पार्टी के विधायक मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के कैंप से जुड़ते जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके परिवार के पास आय से अधिक संपत्ति होने का भी आरोप लगा है।

दरअसल उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्‍मी ठाकरे (Rashmi Thackeray) और बेटों आदित्य (Aditya Thackeray) व तेजस (Tejas Thackeray) के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) में जनहित याचिका दायर की गई है और इसकी जांच प्रवर्तन निदेशायल (ED) और सीबीआई (CBI) से कराने की मांग की गई है। बॉम्‍बे हाइकोर्ट में दायर इस याचिका पर आठ दिसंबर को सुनवाई होगी।

मालूम हो कि यह याचिका 38 वर्षीय गौरी और उनके पिता 78 वर्षीय अजय भिड़े द्वारा दायर की गई है। भिडे ने आपातकाल के दौरान शिवसेना सुप्रीमो (Shivsena Supremo) बाल ठाकरे (Bal Thackeray) के साप्ताहिक अखबार को छापा था।

यहां पढ़ें पूरी खबर- 

उद्धव ठाकरे की पत्नी और बेटों के खिलाफ जांच के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर, आय से अधिक संपत्ति का आरोप

एक तरफ उद्धव ठाकरे परिवार इस तरह की मुसीबतों का सामना कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी पार्टी के पूर्व विधायक कृष्‍णा हेगड़े (Krishna Hegde) ने भी उनकी पार्टी का साथ छोड़कर शिंदे गुट का दामन थाम लिया। इससे पहले सांसद गजानन कीर्तिकर (Gajanan Kirtikar) ने भी यही रूख अपनाया था।

यहां पढ़ें पूरी खबर-

Maharashtra में उद्धव गुट को लगा फिर झटका, पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े एकनाथ शिंदे के गुट में हुए शामिल