Move to Jagran APP

Maharashtra Crime: मुंबई पुलिस की गिरफ्त में छोटा शकील गैंग का शूटर लईक शेख, 25 साल से था फरार

छोटा गैंग के शूटर फिदा हुसैन शेख को शनिवार को ठाणे रेलवे स्टेशन के गिरफ्तार किया गया। छोटा राजन गिरोह के एक सदस्य की हत्या के मामले में शेख आरोपी है। पुलिस ने बताया कि लईक शेख हत्या के मामले में 25 साल से भी ज्यादा वक्त से फरार था। जानकारी के मुताबिक शेख दक्षिणी मुंबई के डोंगरी में रहता था।

By AgencyEdited By: Piyush KumarPublished: Sat, 29 Jul 2023 04:37 AM (IST)Updated: Sat, 29 Jul 2023 05:00 AM (IST)
छोटा गैंग के शूटर फिदा हुसैन शेख को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया।(फोटो सोर्स: एएनआइ)

मुंबई एएनआइ। अंडरवर्ल्ड की दुनिया का एक बड़ा नाम छोटा गैंग के शूटर फिदा हुसैन शेख को गिरफ्तार किया गया। मुंबई पुलिस ने जानकारी दी कि 50 वर्षीय शेख को शनिवार को ठाणे रेलवे स्टेशन के नजदीक से पायधोनी पुलिस ने गिरफ्तार किया। छोटा राजन गिरोह के एक सदस्य की हत्या के मामले में शेख आरोपी है।

loksabha election banner

पुलिस ने बताया कि लईक शेख हत्या के मामले में 25 साल से भी ज्यादा वक्त से फरार था। जानकारी के मुताबिक, शेख दक्षिणी मुंबई के डोंगरी में रहता था। गुरुवार को पायधोनी पुलिस की टीम ने ठाणे रेलवे स्टेशन के नजदीक से उसे गिरफ्तार किया गया।

सीबीआइ की अदालत ने छोटा राजन को किया बरी

शुक्रवार को सीबीआइ की विशेष अदालत ने गैंगस्टर छोटा राजन को ट्रेड यूनियन लीडर डॉ. दत्ता सामंत की हत्या मामले से बरी कर दिया है। अदालत के अनुसार, अभियोजन पक्ष यह साबित करने में नाकाम रहा है कि इस हत्याकांड की साजिश छोटा राजन ने रची थी।

मुंबई के ट्रेड यूनियन लीडर डा. दत्ता सामंत की 16 जनवरी 1997 को उनके घर के सामने 17 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। उस समय वह अपनी टाटा सूमो में बैठकर घाटकोपर स्थित कार्यालय जा रहे थे। सामंत को निकट के अनिकेत नर्सिंग होम ले जाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.