विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाराष्ट्र: बीड में चोरी के शक में दो दोस्तों को ट्रैक्टर से बांधकर पाइप से पीटा, एक की मौत; चार गिरफ्तार

Published: Tue, 17 Nov 2026 02:30 PM (IST)

महाराष्ट्र के बीड जिले में चोरी के शक में दो व्यक्तियों को ट्रैक्टर से बांधकर बुरी तरह पीटा गया, जिसमें ...और पढ़ें

दो व्यक्तियों को चोरी के शक में ट्रैक्टर से बांधकर पीटने के आरोप में 4 गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)

दो व्यक्तियों को चोरी के शक में ट्रैक्टर से बांधकर पीटने के आरोप में 4 गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. दो व्यक्तियों को चोरी के शक में ट्रैक्टर से बांधकर पीटा गया

  2. पिटाई से एक व्यक्ति की गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई

  3. पुलिस ने हत्या के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है

डिजिटल डेस्क, बीड। महाराष्ट्र के बीड जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां चोरी के शक में चार लोगों ने दो व्यक्तियों को ट्रैक्टर से बांधकर पाइप से बुरी तरह पीटा। मारपीट में एक 38 साल के व्यक्ति की मौत हो गई और उसका दोस्त बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में नेकनूर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना रविवार दोपहर बीड तहसील के वांगांव में हुई थी।

दो व्यक्तियों को ट्रैक्टर से बांधकर पीटा

पुलिस के अनुसार, पीड़ित संभाजी विश्वनाथ सरुक और हर्ष विकास जाधव जो धाराशिव जिले की वाशी तहसील के नंदगांव के रहने वाले हैं मुकदम अशोक कागडे की एक पुरानी टू व्हीलर देखने के लिए आए थे।

अधिकारी ने बताया कि कागडे के घर पर चार लोगों को शक हुआ कि इन दोनों ने 50000 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन चुराया है। इसके बाद, उन्होंने कथित तौर पर सरुक को ट्रैक्टर के हल से और जाधव को उसके ड्रॉबार से बांध दिया। फिर उन्होंने दोनों को पाइप से बुरी तरह पीटा। जब सरुक बेहोश हो गया, तो आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया  

हमलावरों के जाने के बाद, जाधव ने सरुक के मोबाइल फोन से अपनी मां को फोन किया और उन्हें पूरी घटना बताई। एक घंटे के भीतर उसके परिवार वाले मौके पर पहुंचे, दोनों को बचाया और धाराशिव जिले के तेरखेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चोटों के कारण सरुक की मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि सोमवार को येरमाला पुलिस ने नेकनूर पुलिस को इस घटना की सूचना दी, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें- मुंबई में छठ पूजा पर घमासान: घाटों पर रहा पुलिस का सख्त पहरा, महाराष्ट्र से बिहार तक गरमाई सियासत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।