विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाराष्ट्र: शख्स को टक्कर मार कुएं में गिरी तेज रफ्तार कार, 5 लोगों की मौत

Published: Fri, 29 Aug 2025 10:36 PM (GMT+05:30)

महाराष्ट्र के जालना में एक दुखद घटना में एक कार 70 फीट गहरे कुएं में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। यह हादसा भोकरदन-जाफराबाद रोड पर हुआ जहाँ तेज रफ्तार कार ने पहले एक व्यक्ति को टक्कर मारी और फिर कुएं में जा गिरी। मृतकों की पहचान कर ली गई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं (प्रतीकात्मक तस्वीर)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के जालना में एक कार 70 फीट गहरे कुएं में गिर गई। इस हादसे में कार में सवार 5 लोगों की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की सुबह भोकरदन-जाफराबाद रोड पर गड़ेगव्हान गांव में हुई। बताया जा रहा है कि कार छत्रपति संभाजीनगर से जाफराबाद की ओर आ रही थी।

तेज रफ्तार कार ने सबसे पहले मॉर्निंग वॉक पर निकले एक स्थानीय निवासी को टक्कर मारी, जो इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद कार सड़क से उतरकर एक कुएं में जा गिरी। मृतकों की पहचानपद्माबाई भांबरे, ज्ञानेश्वर भांबरे, ज्ञानेश्वर डाकले, निर्मला डाकले और अजिनाथ भांबरे के रूप में हुई है।

मौके पर पहुंची पुलिस की टीम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकल विभाग और जिला आपदा प्रबंधन की इकाई को भी सूचना दी गई। एक अधिकारी ने बताया कि कई घंटों तक चले मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया।

कार को बाहर निकालने के लिए क्रेन का सहारा लिया गा। बताया जा रहा है कि 70 फीट गहरे कुएं में लगभग 60 फीट पानी भरा हुआ था। इस कारण राहत-बचाव कार्य करने में काफी मुश्किल आई। मामले की जांच की जा रही है।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- झारखंड के 'मिनी गोवा' में बड़ा हादसा, मयूराक्षी नदी में नहाने गए चार किशोरों की डूबने से मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।