मां के साथ चाय पी, पैर धोए... पहाड़ी से कूदकर जान देने वाले कुणाल का पुराना वीडियो वायरल
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में आईफोन की EMI विवाद के बाद 18 वर्षीय कुणाल और उसके माता-पिता की 200 फीट ...और पढ़ें
HighLights
आईफोन EMI विवाद में कुणाल ने पहाड़ी से कूदकर जान दी
माता-पिता भी बचाने/पीछे कूदने के प्रयास में खाई में गिरे
घटना से पहले के मां-बेटे के भावुक वीडियो हुए वायरल
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर मेंआईफोन की EMI विवाद के बाद पहाड़ी से 18 वर्षीय कुणाल और उसको बचाने आए माता-पिता की 200 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। इस घटना के पहले का परिवार का एक भावुक वीडियो सामने आया है, जिसमें मां-बेटे का अटूट प्यार देखने को मिल रहा है।
एक वीडियो में कुणाल को अपनी मां के साथ चाय पीते हुए देखा गया, जबकि दूसरे क्लिप में कुणाल अपनी मां का पैर धोते और उनका आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रहा है।
बेटे के सामने गिड़गिड़ाती रही मां
सोशल मीडिया पर सामने आए एक नए वीडियो में संगीता अपने बेटे कुणाल को पीछे खींचने के लिए गिड़गिड़ाती, रोती और विनती करती नजर आ रही हैं। वीडियो में कुणाल पहाड़ी के खतरनाक किनारे पर खड़ा है, जबकि संगीता उससे कुछ ही फीट की दूरी पर जमीन पर बैठकर रो रही हैं और उसे समझाने का प्रयास कर रही हैं।
बेटे को मान-मनौव्वल से न मानता देख, वह उसके सामने साष्टांग प्रणाम तक करती हैं। इसके बावजूद जब बात नहीं बनती, तो वह उठकर उसकी ओर हाथ बढ़ाती हैं। कुणाल जैसे ही किनारे की ओर एक कदम बढ़ाता है, वह घबराकर तुरंत पीछे हट जाती हैं।
इसके बाद वह पहाड़ी के दूसरे किनारे की ओर इस तरह बढ़ती हैं मानो खुद कूदने की चेतावनी दे रही हों, लेकिन पास मौजूद लोगों ने उन्हें समय रहते वापस खींच लिया।
मां के कहने पर भी नहीं माना कुणाल
अधिकारियों के अनुसार, संगीता ने अपने बेटे को भरोसा दिलाया था कि वे मिलकर उसकी हर समस्या सुलझा लेंगे, लेकिन कुणाल ने उनकी एक न सुनी। उसने अपनी मां से कहा, "मां, मेरी बात कोई नहीं सुनता। मुझे अब जीने में कोई दिलचस्पी नहीं है। मेरी जिदगी का कोई हल नहीं बचा है और न ही कुछ बेहतर होने वाला है।"
लगभग तीन घंटे तक चली मान मन्नौवल के बाद, पिता मुरलीधर कुणाल के पास पहुंचा और उसे किनारे से वापस खींचने की कोशिश की। इस दौरान, दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वे 250 फुट गहरी खाई में गिर गए। अपने पति और बेटे को गिरते देख दुखी संगीता भी कुछ ही सेकंड बाद पहाड़ी से कूद गई और तीनों की दर्दनाक मौत हो गई।
