'रिश्ता खत्म कर दो अगर...', महाराष्ट्र की घटना से एक दिन पहले मां ने बनाया था वीडियो
छत्रपति संभाजीनगर में आईफोन की किस्त को लेकर हुए विवाद में 18 वर्षीय कुणाल अपने माता-पिता के साथ पहाड़ी से ...और पढ़ें
HighLights
आईफोन की किस्त पर विवाद, परिवार की मौत।
छत्रपति संभाजीनगर में पहाड़ी से गिरे तीनों।
मां ने घटना से पहले रिश्तों पर वीडियो बनाया।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में शुक्रवार को आईफोन की किस्त को लेकर एक 18 साल के कुणाल ने अपने पिता से विवाद किया और गुस्से में जाकर पहाड़ी पर बैठ गया।
कुणाल के माता-पिता से लेकर गांव के सरपंच तक उसे मनाने के लिए आए और उसकी हर ख्वाइश पूरी करने की बात कही, लेकिन लड़के ने किसी की नहीं सुनी, अंत में जब उसके माता-पिता उसे बचाने पहाड़ी पर गए, तो सभी 300 फीट नीचे गिर गए और तीनों की दर्दनाक मौत हो गई।
यह घटना छत्रपति संभाजीनगर के कोहड्या डोंगर में शुक्रवार को हुई। इस घटना से ठीक एक दिन पहले गुरुवार को कुणाम की मां संगीता ने एक वीडियो शेयर किया था, जो अब सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।
रिश्तों में सम्मान और सही निर्णय पर
वार को संगीता ने यूट्यूब पर खुद रिकॉर्ड किया हुआ एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने कहा था "अपना भाग्य उसी व्यक्ति को सौंपने के लिए तैयार रहें जो आपका सम्मान करता हो और आपके प्रेम की कद्र करता हो।
जो व्यक्ति आपके प्यार और सम्मान की कीमत नहीं समझता, और जिसके लिए आपके प्रयासों का कोई मोल नहीं है, ऐसे व्यक्ति के लिए कुछ भी करने का कोई मतलब नहीं है।
जैसे चपाती तभी स्वादिष्ट लगती है जब वह दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेंकी जाए, ठीक उसी तरह रिश्ता भी तभी सार्थक होता है जब दोनों तरफ से अच्छा व्यवहार हो और दोनों एक-दूसरे को महत्व दें।
यदि केवल एक व्यक्ति रिश्ते को निभा रहा है और दूसरा उसकी कद्र नहीं कर रहा, तो ऐसे रिश्ते में रहने का कोई अर्थ नहीं है। इसलिए अगर ऐसा हो तो ऐसे लोगों से रिश्ते तोड़ लो।"
यह भी पढ़ें- टीनएजर को बचाने पहाड़ी पर पहुंचे सरपंच, हाथ जोड़कर बोले- ‘जो चाहोगे दिला देंगे, बस अपनी मां के लिए जी लो’
बता दें कि यूट्यूब पर 29,000 से अधिक फॉलोअर्स थे। उसने अपने चैन पर कई प्रेरक वीडियो पोस्ट किए थे। उन्होंने अपने बेटे के साथ छोटे व्लॉग भी पोस्ट किए थे।
