पति का चल रहा था अफेयर, पत्नी को शक हुआ तो लिखी मौत की स्क्रिप्ट; महिला को ही उतरवा दिया मौत के घाट
महाराष्ट्र के गोंदिया में एयरलाइन कर्मचारी वर्षा तुर्कर की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस ने खुलासा किया है ...और पढ़ें

एयरलाइन कर्मचारी वर्षा तर्कुर की हत्या (फोटो-Instagram)
HighLights
वर्षा तुर्कर की हत्या का मामला सुलझा, चार गिरफ्तार।
पुरुष मित्र की पत्नी मोना अग्रवाल ने दी थी सुपारी।
पुलिस ने CCTV फुटेज की जांच की।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के गोंदिया में एक एयरलाइन कर्मचारी की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। 35 वर्षीय वर्षा तुर्कर की हत्या 14 नवंबर को हुई थी, अब पांच दिन बाद पुलिस जांच में मर्डर की गुत्थी सुलझती नजर आ रही है।
14 नवंबर को वर्षा तुर्कर का शव जंगल में खून से लथपथ हालत में मिला था। एक पुरुष मित्र के साथ बाहर गई वर्षा तुर्कर की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी।
पुलिस जांच में बड़ा खुलासा
पुलिस जांच में सामने आया है कि जिस पुरुष मित्र नितेश अग्रवाल के साथ वर्षा बाहर गई थी, उसी की पत्नी मोना अग्रवाल ही वर्षा की हत्या की मास्टरमाइंड है।
वर्षा तुर्कर की हत्या के लिए मोना अग्रवाल ने किलर्स को सुपारी दी। पुलिस ने गुरुवार को दावा किया कि उन्होंने मोना अग्रवाल समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर इस मामले को सुलझा लिया है।
मृतक वर्षा तुर्कर, जो पुणे जिले के धनोरी की रहने वाली थीं, दिवाली की छुट्टियों के दौरान मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के किन्ही गांव में अपने मायके आई हुई थीं।
महिला को उतारा मौत के घाट
मृतक वर्षा तुर्कर, जो पुणे जिले के धनोरी की रहने वाली थी। वो दिवाली की छुट्टियों में मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के किन्ही गांव में अपने मायके आई हुई थी।
14 नवंबर 2026 को, वह अपने दोस्त नितेश अग्रवाल के साथ गोंदिया के तिरोडा गईं। लौटते समय, वे दोनों दवाणीवाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बोंद्रानी गांव के एक जंगली इलाके में शिव मंदिर के पास रुके।
शाम 5.30 बजे से 6 बजे के बीच, तीन अज्ञात लोगों ने वर्षा तुर्कर पर चाकू से हमला किया, जिससे उनके पेट और पीठ पर कई वार किए गए। इस हमले में उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने इस मामले को सुलझाने के लिए छह टीमें बनाई थीं। पुलिस ने चार दिनों तक घटनास्थल से तिरोडा, खैरलांजी, वारासिवनी, बालाघाट और गोंदिया को जोड़ने वाले रास्ते पर लगे लगभग 200 सीसीटीवी कैमरों की जांच की।
यह भी पढ़ें- काला चश्मा और जेब में हाथ डालकर दिया पोज, 'भोंदू बच्चा' के वीडियो पर मिले 137 मिलियन व्यूज; मिला बड़ा तोहफा