Thane Fire: महाराष्ट्र में ठाणे के गोदाम में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां पहुंची
Thane Fire महाराष्ट्र में ठाणे के मुंब्रा इलाके में एक गोदाम में रविवार को भीषण आग लग गई। आग लगने से अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां और मुंब्रा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।
मुंबई, एजेंसी। Thane Fire: महाराष्ट्र में ठाणे (Thane) के मुंब्रा इलाके में एक गोदाम में रविवार को भीषण आग लग गई। आग लगने से अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां और मुंब्रा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इससे पहले भी मुंबई सहित कई जिलों में आगजनी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। जिनमें कई लोगों की मौत भी हो चुकी है।
किसी के हताहत होने की खबर नहीं
प्रेट्र के मुताबिक, ठाणे शहर के शील फाटा इलाके में खान कंपाउंड के गोदामों में रविवार शाम आग लग गई।
क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने कहा कि शाम सात बजे लगी भीषण आग लग गई। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सावंत ने कहा कि आग बुझाने का काम जारी है।
मुंबई के अस्पताल में आग लगने से सात की हुई थी मौत
इससे पहले जनवरी, 2022 में मुंबई के ताड़देव (इलाके में भाटिया अस्पताल (Bhatia hospital) के करीब स्थित 20 मंजिला कमला बिल्डिंग (Kamala building) में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले मुंबई के घाटकोपर इलाके में भी आग लगने की खबर आई थी। यहां स्थित एक गोदाम में आग लगी थी। ये आग इतनी भीषण थी कि ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं थी। पूरे आसमान में धुएं का गुबार फैल गया था। आग की लपटों से कई झुग्गियां भी जलकर खाक हो गई थी।
मुंबई की बहुमंजिला इमारत में लगी थी आग
अक्टूबर, 2021 में मुंबई के करी रोड पर एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई थी। इस हादसे में एक सुरक्षा गार्ड की गिरकर मौत हो गई थी। शहर में एक 61 मंजिला आवासीय भवन की 19वीं मंजिल पर आग लगने के बाद एक सुरक्षा गार्ड एक फ्लैट से नीचे गिर गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ेंः राज ठाकरे ने भाजपा से अंधेरी पूर्व उपचुनाव नहीं लड़ने का किया आग्रह
यह भी पढ़ेंः अंधेरी पूर्व उपचुनाव से पहले एकनाथ शिंदे से मिले राज ठाकरे