विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mumbai: नवी मुंबई में पेपर रोल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, हादसे में झुलसकर हुई महिला की मौत

By Edited By: Ajay Singh
Published: Mon, 09 Jan 2023 02:28 PM (IST)

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के नवी मुंबई शहर में पेपर रोल बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लग गई जिसमें ...और पढ़ें

नवी मुंबई की पेपर रोल फैक्ट्री में लगी आग।
नवी मुंबई की पेपर रोल फैक्ट्री में लगी आग।

मुंबई, पीटीआई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के नवी मुंबई शहर में पेपर रोल बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री में आग लगने से 40 वर्षीय एक महिला की आग में झुलसकर मौत हो गई है। आग बुझाने के दौरान महिला के साथ साथ एक अग्निशमन कर्मी भी झुलस गया। शनिवार तड़के हुई इस घटना में फैक्ट्री की एक इकाई नष्ट हो गई। नवी मुंबई नगर निगम के प्रभागीय अग्निशमन अधिकारी पुरुषोत्तम जाधव के मुताबिक कागज फैक्ट्री में आग लगने की घटना ऐरोली इलाके में हुई थी। उन्होनें कहा कि ऐरोली इलाके में स्थित कारखाने में शनिवार दोपहर साढ़े तीन बजे आग लगी और फैक्ट्री की एक एक इकाई नष्ट हो गई है।

आग में झुलसी महिला

ऐरोली, कोपरखैरने, वाशी और रबाले के पड़ोसी इलाकों से दमकलकर्मी आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। हालांकि शनिवार देर रात तक आग पर काबू पा लिया। अधिकारी ने बताया कि कूलिंग ऑपरेशन के बाद जब दमकलकर्मियों ने कारखाने के परिसर का निरीक्षण किया, तो उन्हें एक महिला का जला हुआ शव मिला, जिसकी पहचान उर्मिला नाइक के रूप में हुई है।उन्होंने कहा कि स्थानीय निवासी महिला कारखाने की रसोई में काम करती थी। उन्होंने बताया कि महिला आग की चपेट में आ गई जिससे वह पूरी तरह से झुलस गई थी।

यह भी पढ़े: विदेशी विश्वविद्यालयों के लिए भारत में कैंपस की राह खुली, डिजिटल यूनिवर्सिटी से गांव तक पहुंचेगी नई शिक्षा

हादसे में दमकलकर्मी घायल

पुलिस ने महिला के शव को बरामद कर लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। इस पूरे घटनाक्रम में रबाले पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन जांच की जा रही है। दमकल अधिकारी ने कहा कि पेपर फैक्ट्री में लगी आग में एक दमकलकर्मी भी घायल हो गया। जिसके तुरंत बाद उसे अस्पाताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि दमकलकर्मी को प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई है।

यह भी पढ़े: जोशीमठ में क्यों हो रहा भूधंसाव? 1976 से आई हर रिपोर्ट में जताई खतरे की आशंका, लेकिन नहीं हुआ अमल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।