विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gold Seized: मुंबई एयरपोर्ट से एक ही दिन में 32 करोड़ रुपये का सोना जब्त, सात गिरफ्तार

By AgencyEdited By: Sachin Kumar Mishra
Published: Sun, 13 Nov 2022 04:44 PM (IST)

Gold Seized सीमा शुल्क अधिकारियों ने मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक ही दिन में 32 करोड़ ...और पढ़ें

मुंबई हवाई अड्डे पर 32 करोड़ रुपये का सोना जब्त, सात गिरफ्तार। फोटो एएनआइ
मुंबई हवाई अड्डे पर 32 करोड़ रुपये का सोना जब्त, सात गिरफ्तार। फोटो एएनआइ

मुंबई, एजेंसी। Gold Seized: महाराष्ट्र में सीमा शुल्क अधिकारियों ने मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक ही दिन में 32 करोड़ रुपये का 61 किलोग्राम सोना जब्त किया है। यह सोना दो अलग-अलग मामलों में दो महिलाओं समेत सात यात्रियों को गिरफ्तार कर जब्त किया गया है। मुंबई एयरपोर्ट कस्टम के इतिहास में एक दिन में ये अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है।

तंजानिया से आए यात्रियों से 28 करोड़ की सोनें की छड़ें बरामद

प्रेट्र के मुताबिक, पहले मामले में तंजानिया से लौटे चार भारतीयों को एक किलो सोने की छड़ें ले जाते हुए पाया गया, जिन्हें कई जेबों के अलावा विशेष रूप से डिजाइन किए गए बेल्ट में छुपाया गया था। अधिकारियों ने यात्रियों की बेल्ट से 53 किलोग्राम यूएई निर्मित सोने की छड़ें बरामद कीं, जिनकी कीमत 28.17 करोड़ रुपये है। दोहा हवाईअड्डे पर एक सूडानी नागरिक ने यात्रियों को सोने की छड़ें दी गईं। गिरफ्तारी के बाद चार यात्रियों को अदालत ने गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

दुबई से आए यात्रियों ने जींस में छिपाया था चार करोड़ का सोना 

सीमा शुल्क अधिकारियों ने दुबई से आए तीन यात्रियों के पास से 3.88 करोड़ रुपये मूल्य का आठ किलो सोना जब्त किया। सोने को यात्रियों ने जींस में छुपाया था। ये लोग दुबई से विस्तारा फ्लाइट से आए थे। मोम के रूप में गोल्ड डस्ट को इन्होंने अपनी जींस में छिपाया था। इनमें से एक महिला करीब साठ साल की थी, जो व्हील चेयर पर बैठी थी। तीनों यात्रियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

पहले भी बरामद हो चुकी है हेरोइन

महाराष्ट्र में शुक्रवार को राजस्व खुफिया निदेशालय मुंबई  के अधिकारियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नैरोबी से आ रहे एक यात्री से 4.98 किलोग्राम हेरोइन जब्त की। मुंबई एयरपोर्ट पर यात्री से पकड़ी गई हेरोइन का अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य करीब 35 करोड़ रुपये है। इससे पहले भी मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों से कई बार हेरोइन व अन्य मादक पदार्थ बरामद किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ेंः आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राजस्थान में सीएम बदलने का दिया इशारा; कहा-आलाकमान जल्द लेगा फैसला