Coronavirus : मुंबई में कोरोना संक्रमित 55 वर्षीय कांस्टेबल की मौत, अब तक 17 पुलिसकर्मियों की गयी जान
Coronavirus मुंबई पुलिस के 55 वर्षीय कांस्टेबल की मौत राज्य में कुल 1388 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं।
मुंबई, पीटीआइ। महाराष्ट्र के पुलिसकर्मी भी लगातार कोरोना संक्रमण का शिकार होते जा रहे हैं राज्य में अब तक 1388 पुलिसकर्मी इस से संक्रमित हो चुके हैं कोरोना संक्रमण के कारण मौत के मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मुंबई पुलिस के 55 वर्षीय कांस्टेबल की वीरवार को मौत हो गयी, वह कोरोना संक्रमित थे। मिली जानकारी के अनुसार मृतक कांस्टेबल विले पार्ले पुलिस स्टेशन में तैनात थे और उसने इस महीने की शुरुआत में वह कोरोना संक्रमित पाये गयेे थेे।
पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार 9 मई से एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन वीरवार को उनका निधन हो गया। अधिकारी ने कहा कि यह मुंबई में एक पुलिसकर्मी की 11वीं मौत है और महाराष्ट्र पुलिस बल में कोरेाना संक्रमण के कारण और 17वीं मौत है।
इससे एक दिन पहले भी, पुणे के एक अस्पताल में 43 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गयी थी। वहीं ठाणे में भी एक 45 वर्षीय महिला कांस्टेबल की मौत की खबर है वो भी पिछले कई दिनों से कोरोना संक्रमण सी पीड़ित थी। बता दें कि राज्य में पहली बार किसी कोरोना संक्रमित महिला पुलिसकर्मी की मौत का मामला सामने आया है।
गौरतलब है कि कोरोना वायरस के प्रकोप से महाराष्ट्र और मुंबई में पुलिसकर्मी भी नहीं बच पा रहे हैं। महाराष्ट्र में अब तक 1388 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हैं, वीरवार को कुल तीन पुलिसकर्मी की मौत हो गयी है। मुंबई के विले पार्ले पुलिस थाने में कार्यरत पुलिस कॉन्स्टेबल अरुण फड़तरे हैं। 55 वर्षीय अरुण राजाराम फड़तरे विले पार्ले पुलिस थाने में कार्यरत थे। जबकि ठाणे की महिला पुलिसकर्मी 45 वर्षीय प्रतिभा गवली पिछले दो माह से बीमार थीं। तीसरी मौत दीपक सावंत की हुई।
Coronavirus: गर्भस्थ शिशु को बचाने के लिए पौने दो सौ कोरोना संक्रमित महिलाओं की जद्दोजहद