विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हम होंगे कंगाल एक दिन... होंगे दंगे चारों ओर...', विवाद के बीच कॉमेडियन कुणाल कामरा ने शेयर किया नया पोस्ट

Published: Tue, 25 Mar 2025 04:37 PM (IST)Updated: Tue, 25 Mar 2025 04:47 PM (IST)

कुणाल कामरा की एक विवादित टिप्पणी के बाद देश भर में विवाद हो गया है। कथित तौर पर उन्होंने महाराष्ट्र ...और पढ़ें

कॉमेडियन कुणाल कामरा ने शेयर किया नया पोस्ट। (फाइल फोटो)
कॉमेडियन कुणाल कामरा ने शेयर किया नया पोस्ट। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कॉमेडियन कुणाल कामरा के विवादित बयान पर सियासत गरमा गई है।
  2. विवादों के बीच कुणाल कामरा ने नया वीडियो शेयर किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉमेडियन कुणाल कामरा की एक विवादित टिप्पणी के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर की गई कथित टिप्पणी के बाद पूरे देश में सियासत गरमा गई है।

बीएमसी ने कार्रवाई करते हुए द हैबिटेट के अवैध हिस्सों को गिराने का काम शुरू कर दिया है। इसी इमारत में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा का वीडियो शूट किया गया था।

कॉमेडियन कामरा की टिप्पणी के बाद शिवसेना के समर्थकों ने द हैबिटेट में जमकर तोड़फोड़ की थी। इस विवाद के बीच कॉमेडियन ने सोशल मीडिया पर एक नया पोस्ट शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने तंज कसा है।

कुणाल कामरा की नई पोस्ट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कुणाल कामरा ने एक नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने तंज कसने का काम किया है। उन्होंने इस वीडियो में गाया है कि हम होंगे कंगाल एक दिन, मन में है अंधविश्वास, देश का सत्यानाश, होंने दंगे चारों ओर, करेंगे दंगे चारों ओर पुलिस के पंगे चारों ओर, एक दिन मन में नथूराम, हरकतें आसाराम, हम होंगे कंगाल एक दिन।

वहीं, शेयर किए गए वीडियो में शिवसेना सैनिको द्वारा की गई तोड़फोड़ को दिखाया गया है। ध्यान देने वाली बात है कि कॉमेडियन का ये पोस्ट ऐसे समय पर आया है, जब पूरे देश में उनकी एक टिप्पणी पर बवाल मचा है।

बता दें कि कुणाल कामरा ने अपने वकील के जरिए मुंबई पुलिस को एक पत्र लिखा है और जवाब देने के लिए एक हफ्ते का समय मांगा है।

कामरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज

शिवसेना विधायक मुरजी पटेल ने मुंबई के एमआईडीसी थाने में कामरा के खिलाफ एफआईआर कराई है। बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि अवैध रूप से बने स्टूडियो के अलावा होटल के बेसमेंट में बनाए गए अस्थायी शेड और अन्य संरचनाओं को भी ध्वस्त कर दिया गया है। बेसमेंट में स्टूडियो बनाने की कोई अनुमति बीएमसी से नहीं ली गई थी।

यह भी पढ़ें: 'मैं इस भीड़ से नहीं डरता...', बवाल के बाद Kunal Kamra का आया रिएक्शन; इन विवादों से भी जुड़ा था नाम

यह भी पढ़ें: Kunal Kamra Controversy: 'ऐसे शहरी नक्सलियों को तो...', कुणाल कामरा पर फूटा CM देवेंद्र फडणवीस का गुस्सा