मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के किसानों संग मनाई दीवाली, गांव वालों के साथ ही रुकेंगे सीएम
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर जिले के लोहारी सावंगा गांव में किसानों के साथ दीवाली मना रहे हैं।
-1794070889412_m.webp)
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किसानों के साथ मनाई दीपावली (जागरण)
HighLights
मुख्यमंत्री फडणवीस ने लोहारी सावंगा गांव में किसानों संग मनाई दीपावली।
किसान रामभाऊ बालपांडे के घर रात्रि विश्राम करेंगे मुख्यमंत्री।
किसानों को कर्जमाफी और सूखे से राहत उपायों की जानकारी दी।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर जिले की नरखेड़ तहसील के लोहारी सावंगा गांव में किसानों के साथ दीवाली मना रहे हैं।
-1794071025830.webp)
गांव वालों के साथ ही रुकेंगे मुख्यमंत्री
आज शाम गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका बड़े उत्साह और आत्मीयता के साथ स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री फडणवीस आज रात्रि में किसान रामभाऊ बालपांडे के घर पर रुकेंगे और कल सुबह ग्रामीणों से संवाद करेंगे।

गांव पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री श्री फडणवीस राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज की सामूहिक प्रार्थना में शामिल हुए।
-1794070964814.webp)
इस दौरान उन्होंने किसानों से संवाद करते हुए सरकार द्वारा की जा रही कर्जमाफी, सूखे के मद्देनजर दी जा रही अग्रिम सहायता सहित विभिन्न उपायों की जानकारी दी। साथ ही किसानों को आश्वस्त किया कि सरकार सदैव उनके साथ खड़ी रहेगी।
-1794071001998.webp)