महाराष्ट्र: 2025 में भी उसी पहाड़ी से कूदने पहुंचा था कुणाल, पुलिस जांच में हुआ खुलासा
खवड़ा पहाड़ी पर आईफोन विवाद में बेटे के कूदने के बाद माता-पिता की भी मौत हो गई। पुलिस जांच में ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले स्थित खवड़ा पहाड़ी पर शुक्रवार सुबह आईफोन को लेकर पिता से हुए विवाद के बाद 18 वर्षीय कुणाल चांदवाड़े ने 400 से 500 फीट गहरी खाई में छलांग लगा दी थी।
इस दौरान उसे बचाने के प्रयास में उसके पिता मुरलीधर चांदवाड़े और मां संगीता चांदवाड़े की भी कुछ ही पलों के अंतराल में मौत हो गई।
इस मामले में एक बड़ा खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि कुणाल ने वर्ष 2025 में भी इसी खवड़ा पहाड़ी से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, कुणाल शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे खवड़ा पहाड़ी पहुंचा और खाई के बिल्कुल किनारे जाकर खड़ा हो गया। वह लगभग तीन घंटे तक वहां बना रहा।
उसके माता-पिता, स्थानीय ग्रामीण, पुलिस और अग्निशमन दल के कर्मी उसे लगातार समझाकर सुरक्षित स्थान पर लाने का प्रयास करते रहे। कुणाल की मां लगातार उससे बात कर रही थीं और उससे पीछे हटने की गुहार लगा रही थीं।
बचाव दल ने पहाड़ी के नीचे सेफ्टी नेट भी बिछाए थे, लेकिन कुणाल बार-बार अपनी जगह बदल रहा था, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी परेशानी आ रही थी।
आखिरकार, परिवार और प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद यह दुखद घटना घटित हो गई और एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई।
यह भी पढ़ें- 'रिश्ता खत्म कर दो अगर...', महाराष्ट्र की घटना से एक दिन पहले मां ने बनाया था वीडियो
यह भी पढ़ें- महंगे आईफोन की तरफ क्यों भाग रहा युवा, महाराष्ट्र में हुए दर्दनाक हादसे ने खड़े किए सवाल
