विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं', NCP के दोनों गुटों के विलय पर बोले छगन भुजबल

Published: Fri, 13 Nov 2026 07:06 PM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2026 07:20 PM (IST)

महाराष्ट्र में सुनेत्रा पवार और शरद पवार के नेतृत्व वाली NCP गुटों के संभावित विलय पर अटकलें हैं। मंत्री छगन ...और पढ़ें

NCP के दोनों गुटों के साथ आने पर अटकलें तेज

NCP के दोनों गुटों के साथ आने पर अटकलें तेज

HighLights

  1. एनसीपी के दोनों गुटों के संभावित विलय पर भुजबल का बयान आया।

  2. मंत्री छगन भुजबल ने कहा, अभी तक कोई ठोस फैसला नहीं हुआ।

  3. एनसीपी गुटों के बीच विलय की बातचीत शुरुआती चरण में है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली NCP और शरद पवार के नेतृत्व वाली NCP (SP) के बीच संभावित विलय को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल का बयान सामने आया है।

छगन भुजबल ने आज शुक्रवार को NCP के दो गुटों के प्रस्तावित विलय को लेकर कहा कि इस मामले में अभी तक कोई ठोस फैसला नहीं हुआ है और बातचीत अभी शुरुआती चरण में ही है।

NCP के दोनों गुटों के विलय पर बोले छगन भुजबल

छगन भुजबल ने कहा, 'हममें से कई लोग चाहते हैं कि NCP के दोनों गुट एक साथ आ जाएं, लेकिन सवाल यह है कि यह कैसे हो सकता है और पहल किसे करनी चाहिए?'

भुजबल ने आगे कहा, 'अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। यह सिर्फ बातचीत है। हमें नहीं पता कि NCP (SP) क्या चाहती है।'

BJP की सलाह पर बढ़ेंगे आगे

भुजबल ने बताया कि दोनों गुटों का राजनीतिक झुकाव अलग-अलग है। एक गुट BJP के नेतृत्व वाले NDA का हिस्सा है, जबकि दूसरा विपक्षी इंडी गठबंधन से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के नेताओं की राजनीतिक उम्मीदों और हितों में तालमेल बिठाना एक जटिल काम होगा।

भुजबल ने कहा, 'हम (NCP) बीजेपी के साथ सरकार में हैं। हम उनसे सलाह लिए बिना कोई कदम नहीं उठा सकते। उनकी सहमति लेना जरूरी होगा। हर किसी की अपनी उम्मीदें और अपना नजरिया होता है। इन सबको एक साथ कैसे लाया जाए, यह एक जटिल सवाल है।'

अजित पवार के निधन के बाद बदले राजनीतिक हालात

छगन भुजबल से जब पूछा गया कि क्या वह इस दिशा में पहल करेंगे, तो भुजबल ने कहा कि यह फैसला पार्टी नेतृत्व पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा, 'मेरी पार्टी के नेताओं, विधायकों और जिला अध्यक्षों को फैसला लेना होगा। मैं उनके सामने अपनी राय रखूंगा।'

अजित पवार के निधन के बाद आए बदलावों के बारे में भुजबल ने कहा, 'अगर अजित दादा होते, तो वे निश्चित रूप से सबको साथ लेकर आगे बढ़ते। लेकिन उनके अचानक निधन ने पूरी स्थिति बदल दी है।'

भुजबल ने कहा, 'मुझे यकीन है कि सुनेत्रा ताई सभी को भरोसा दिलाएंगी और बताएंगी कि क्या हो रहा है। शरद पवार की पार्टी अलग है और मेरी पार्टी अलग है। लेकिन वे ऐसे इंसान हैं कि अगर कोई उनका राजनीतिक दुश्मन भी हो, तो भी वे उनसे रिश्ते बनाए रखते हैं और बातचीत करते हैं। वे हर मामले में राजनीति को नहीं लाते।'

यह भी पढ़ें- पैरेंट्स मीटिंग में टीचर ने शिकायत की तो नौवीं के छात्र ने छोड़ा घर, मुंबई की ट्रेन में हुआ सवार; TTE ने RPF को दी सूचना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।