पैरेंट्स मीटिंग में टीचर ने शिकायत की तो नौवीं के छात्र ने छोड़ा घर, मुंबई की ट्रेन में हुआ सवार; TTE ने RPF को दी सूचना
पेरेंट्स मीटिंग में शिकायत के बाद पिता की डांट से नाराज नौवीं का छात्र घर छोड़कर मुंबई जाने वाली ट्रेन ...और पढ़ें
-1794501312694_m.webp)
पैरेंट्स मीटिंग में टीचर ने शिकायत की तो नौवीं के छात्र ने छोड़ा घर। फाइल फोटो
HighLights
शिक्षक की शिकायत पर छात्र घर से भागा।
मुंबई जाने वाली ट्रेन में आरपीएफ ने पकड़ा।
काउंसलिंग के बाद माता-पिता को सौंपा गया।
जागरण संवाददाता, अंबाला। पेरेंट्स मीटिंग में टीचर ने नौवीं के छात्र को शरारती बताकर माता-पिता से शिकायत कर दी। इस पर पिता ने बच्चे को डांट दिया। जिससे नाराज होकर वह घर से निकल गया और मुंबई की ट्रेन में सवार हो गया।
लुधियाना से अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की पहुंचते ही आरपीएफ ने बच्चे को संरक्षण में ले लिया। जिला युवा विकास संगठन की सहयोग से आरपीएफ ने बच्चे को बाल कल्याण समिति की सामने पेश किया। काउंसिलिंग की बाद बच्चे को उसके माता-पिता की सुपुर्द कर दिया।
जिला युवा विकास संगठन के प्रोग्राम कोआर्डिनेटर अजय तिवारी ने बताया बुधवार रात को गोल्डन टैंपल एक्सप्रेस में लुधियाना से स्कूल ड्रेस में एक किशोर सवार हुआ। किशोर की हावभाव देखकर टीटीई को कुछ शक हुआ तो उन्होंने अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले ही आरपीएफ को इसकी सूचना दे दी।
ट्रेन की अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ ने किशोर को अपने संरक्षण में ले लिया। साथ ही इसकी सूचना एसेस टू जस्टिस फार चिलड्रेन के अंतर्गत जस्ट राइट फार चिलड्रेन अलायंस की सहयोगी संस्था जिला युवा विकास संगठन की टीम को दी। टीम की सदस्य तुरंत ही आरपीएफ पोस्ट पहुंचे और बच्चे को संरक्षण में लेकर उससे बात की।
घर छोड़कर मुंबई जाने का बना लिया प्लान
बच्चे ने बताया कि वह लुधियाना शहर की एक कालोनी का रहने वाला है और निजी स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र है। बुधवार को उनके स्कूल में पेरेंट्स टीचर मीटिंग हुई थी। जिसमें टीचर ने माता-पिता की सामने उसकी शिकायत कर दी थी। जिससे वह नाराज हो गया और घर छोड़कर मुंबई जाने की प्लान बना लिया।
वीरवार को छात्र को जिला बाल कल्याण समिति की सामने पेश किया गया।
साथ ही उसके माता-पिता को भी इसकी सूचना दी गई। समिति ने किशोर की काउंसिलिंग की। इसके बाद उसके माता-पिता की सुपुर्द कर दिया। बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन रंजिता सचदेवा ने बताया कि किशोर और उसके माता-पिता को समझाया गया है। जिससे वह भविष्य में ऐसा कोई कदम न उठाए।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।