विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mumbai News: बिल्डर पारस पोरवाल ने 23वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, पुलिस को जिम में मिला सुसाइड नोट

By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
Published: Thu, 20 Oct 2022 01:28 PM (IST)Updated: Thu, 20 Oct 2022 01:48 PM (IST)

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रियल एस्टेट डेवलपर पारस पोरवाल ने बिल्डिंग की 23वीं मंजिल से कूद ...और पढ़ें

रियल एस्टेट डेवलपर पारस पोरवाल ने की आत्महत्या।
रियल एस्टेट डेवलपर पारस पोरवाल ने की आत्महत्या।

मुंबई, एजेंसी। मुंबई के जाने-माने रियल एस्टेट डेवलपर पारस पोरवाल ने गुरुवार को मुंबई में एक इमारत की 23वीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें पारस पोरवाल ने लिखा है कि उनकी मौत का कोई भी जिम्मेदार नहीं है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रियल एस्टेट डेवलपर पारस पोरवाल ने बिल्डिंग की 23वीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली है। 57 वर्षीय बिल्डर के जिम से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा था कि उनकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है और किसी से कोई पूछताछ नहीं की जानी चाहिए।

पुलिस को मिला सुसाइड नोट

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पोरवाल ने चिंचपोकली रेलवे स्टेशन के पास शांति कमल हाउसिंग सोसाइटी भवन स्थित अपने आवास पर जिम की बालकनी से सुबह करीब छह बजे कथित तौर पर कूदकर जान दे दी। उन्होंने बताया कि एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कालाचौकी थाने के कर्मी मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने कहा कि पोरवाल द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- देश एग्रो को मिली जमीन को लेकर विवादों में फंसे रितेश-जेनेलिया, भाजपा ने लगाया सत्‍ता के गलत इस्‍तेमाल का आरोप

यह भी पढ़ें- होलसेल बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो रखें इस बात का ध्‍यान, थोड़ी सी चूक पड़ सकती है भारी