विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दाऊद के पुराने ठिकाने मुसाफिरखाने पर बुलडोजर एक्शन पर फिलहाल रोक, बॉम्बे हाई कोर्ट का आदेश

Published: Thu, 19 Nov 2026 04:02 PM (GMT+05:30)

बीएमसी ने मुंबई के भिंडी बाजार स्थित हाजी इस्माइल हाजी हबीब मुसाफिरखाना को गिराने की कार्रवाई शुरू की, जो कभी दाऊद इब्राहिम का ठिकाना था।

मुसाफिरखाने पर चला बुलडोजर। (फोटो क्रेडिट- पीटीआई स्क्रीनग्रैब।)

मुसाफिरखाने पर चला बुलडोजर। (फोटो क्रेडिट- पीटीआई स्क्रीनग्रैब।)

HighLights

  1. मुंबई में दाऊद इब्राहिम के मुसाफिरखाना पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू हुई।

  2. बॉम्बे हाई कोर्ट ने तोड़फोड़ पर फिलहाल रोक लगाने का आदेश दिया।

  3. अदालत ने बुधवार तक मौके पर यथास्थिति बनाए रखने को कहा।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के भिंडी बाजार इलाके में स्थित हाजी इस्माइल हाजी हबीब मुसाफिरखाना को गिराने की कार्रवाई गुरुवार सुबह शुरू की गई। BMC की टीम ने बुलडोजर और भारी मशीनों के साथ इमारत को गिराने का काम शुरू किया। लेकिन कुछ ही देर बाद बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस बुलडोजर एक्शन पर रोक लगा दी है।

यह मुसाफिरखाना कभी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उनके परिवार का ठिकाना हुआ करता था। इसे गिराने की कार्रवाई के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए। जेसीबी मशीन की मदद से मशीन मुसाफिरखाना को ध्वस्त करने का काम किया गया। मशीनों की मदद से भी टूटे हुए हिस्सों को हटाया जा रहा है। लेकिन कार्रवाई शुरू होने के कुछ देर बाद ही इस पर रोक लगा दी गई।

भारी सुरक्षा के बीच शुरू हुई थी कार्रवाई

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, बीएमसी अधिकारियों ने कहा, 'भिंडी बाजार क्षेत्र में पाकमोडिया स्ट्रीट पर स्थित हाजी इस्माइल हाजी हबीब मुसाफिरखाना भवन को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से ध्वस्त करने का काम शुरू किया गया।'

हालांकि,बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई के मुसाफिरखाने को तोड़ने की कार्रवाई पर फिलहाल रोक लगा दी है। होई कोर्ट ने बुधवार तक मौके पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है।

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता और BMC के वकील से कई सवाल किए गए। कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि उनके सामने दो अलग-अलग मामलों की बात रखी जा रही है और तथ्यों को लेकर किसी प्रकार का भ्रम नहीं होना चाहिए।

दाऊद इब्राहिम का था ठिकाना

दरअसल, इस मुसाफिरखाने में कभी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसका परिवार रहा करता था। इस इमारत को गिराने की कार्रवाई के दौरान ही विवाद खड़ा गया। BMC ने गुरुवार सुबह इस इमारत को गिराने का काम शुरू किया था।

बीएमसी ने इसे गिराने के लिए बुलडोजर और भारी मशीनें लगाई थी। इमारते के कुछ हिस्से ध्वस्त हो चुके थे, तभी बॉम्बे हाई कोर्ट ने आदेश जारी कर दिया है और फिलहाल तोड़फोड़ पर रोक लगा दी गई है।

यह भी पढ़ें: मुंबई में दाऊद की पुश्तैनी संपत्ति मुसाफिरखाना इमारत पर चला BMC का बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।