विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंबई में दाऊद की पुश्तैनी संपत्ति मुसाफिरखाना इमारत पर चला BMC का बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात

Published: Thu, 19 Nov 2026 10:32 AM (GMT+05:30)

BMC ने मुंबई के भिंडी बाजार में दाऊद इब्राहिम के पुश्तैनी घर मुसाफिरखाना को गिराने का काम शुरू किया है। ...और पढ़ें

इमारत को गिराते बीएमसी के कर्मचारियों की तस्वीर (एनएनआई वीडियो)

इमारत को गिराते बीएमसी के कर्मचारियों की तस्वीर (एनएनआई वीडियो)

HighLights

  1. बीएमसी ने मुंबई के भिंडी बाजार में इमारत गिराई।

  2. दाऊद इब्राहिम की पुश्तैनी मुसाफिरखाना इमारत पर कार्रवाई।

  3. वारिस पठान ने ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने की मांग की।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने गुरुवार को मुंबई के भिंडी बाज़ार में जर्जर 'मुसाफिरखाना' इमारत को गिराने की कार्रवाई की। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था।

मुंबई के डीसीपी (साउथ जोन 1) मनीष कलवानिया ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और इमारत को गिराने का काम शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है।

किए गए सुरक्षा के सभी जरूरी उपाय

समाचार एजेंसी एनआई से बातचीत में कलवानिया ने बताया कि बीएमसी आज सुबह से ही यहां काम कर रही है और सुरक्षा के सभी जरूरी उपाय किए गए हैं। इंजीनियरिंग विभाग और अन्य संबंधित इकाइयों सहित बीएमसी की पूरी टीम मौके पर मौजूद है। पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है और इमारत को गिराने का काम शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल कोई समस्या नहीं है।

पहले जारी हो चुका है नोटिस

यह ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तब हो रही है, जब बीएमसी ने मुसाफिरखाना इमारत के संबंध में एक नोटिस जारी कर तय समय-सीमा के अंदर इसे गिराने का निर्देश दिया था। बता दें कि इस मुसाफिरखाना के परिसर में मस्जिद भी है।

रोक लगाने की होगी मांग

इससे पहले बुधवार को, AIMIM नेता वारिस पठान ने मौके पर मौजूद लोगों से कहा कि ध्वस्तीकरण नोटिस के खिलाफ राहत पाने के लिए कानूनी प्रयास किए जा रहे हैं। पठान ने बताया कि तोड़फोड़ के लिए 18 और 19 नवंबर का समय दिया गया है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय मस्जिद से जुड़े मामले को देख रहे वकील यूसुफ बागवाला ने एक अन्य वकील को काम पर लगाया है। वो वकील गुरुवार सुबह 11 बजे मुख्य अदालत में इस मामले को तत्काल उठाएंगे और तोड़फोड़ के नोटिस पर स्टे (रोक) लगाने की मांग करेंगे।

कोर्ट से राहत की मांग

पठान ने समाचार एजेंसी एनएनआई से कहा कि हमें उम्मीद है कि इंशाअल्लाह, कल हमें यहां से राहत मिल जाएगी। हमें नोटिस पर रोक मिल जाएगी। इसके बाद जो भी आगे की स्थिति होगी, हम आपको उसके बारे में बताएंगे। पठान ने यह भी बताया कि धार्मिक विद्वानों ने इस मुद्दे पर चर्चा की है और इलाके में काम कर रहे डेवलपर्स, 'सैफी बुरहानी अपलिफ्टमेंट ट्रस्ट' (SBUT) के प्रतिनिधियों से मुलाकात की है, ताकि आगे की राह पर बातचीत की जा सके।

(समाचार एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।