विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंबई में खून की किल्लत, कार-ट्रेन और डिलीवरी राइडर्स से मंगवाया जा रहा ब्लड

Published: Sun, 22 Nov 2026 03:49 PM (IST)

मुंबई में ब्लड बैंकों में खून की भारी कमी हो गई है, जिससे मरीजों के परिजन खून के लिए भटक रहे हैं और पोर्टर व ट्रेनों जैसे असामान्य तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

ब्लड बैंक में खून की कमी से लोगों को परेशानी हो रही (फाइल फोटो)।

ब्लड बैंक में खून की कमी से लोगों को परेशानी हो रही (फाइल फोटो)।

HighLights

  1. मुंबई में ब्लड बैंकों में खून की गंभीर कमी।

  2. मरीज परिजन खून के लिए पोर्टर, ट्रेनों का उपयोग।

  3. सरकारी अस्पतालों में खून की उपलब्धता बहुत कम।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी में ब्लड बैंक की हालत खराब है। ब्लड बैंकों में खून खत्म हो गया है। मरीजों के परिजन खून के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। लोग दूर-दूर जाकर खून की थैली का इंतजाम कर रहे हैं।

कुछ लोग 50-60 किलोमीटर दूर से खून मंगाने के लिए पोर्टर का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। कुछ लोग ट्रेनों में भी इसे लाते दिख जाते हैं। भारत की 'राष्ट्रीय रक्त नीति' (National Blood Policy) में साफ तौर पर कहा गया है कि, "जो संस्थान मरीजों को खून चढ़ाने (ट्रांसफ्यूजन) की सलाह देते हैं, उनकी यह जिम्मेदारी है कि वे लाइसेंस प्राप्त ब्लड सेंटरों के जरिए अपने मरीजों के लिए खून का इंतजाम करें।"

हर छुट्टी-त्योहार में हो जाती है खून की कमी

असल में खून का इंतजाम करना परिजनों की जिम्मेदारी नहीं है, लेकिन ये नियम सिर्फ कागजों तक ही सीमित हैं। मुंबई में हर छुट्टियों या त्योहारों के मौसम में खून की कमी हो जाती है। इससे इलाज का संकट पैदा हो जाता है। पिछले रविवार को जब टाटा मेमोरियल अस्पताल के निदेशक की सोशल मीडिया पर की गई अपील के बाद वहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, तब भी यह संकट खत्म नहीं हुआ।

सरकारी अस्पतालों में बुरा हाल

बता दें कि यह कमी सिर्फ एक अस्पताल तक सीमित नहीं है। हालांकि सरकारी अस्पतालों पर सबसे बुरा असर पड़ा है, क्योंकि वहां मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा होती है। मरीजों की संख्या की वजह से इंतजाम कम पड़ जाते हैं। इससे लोगों को परेशानी होती है।

मुंबई में रोजाना 1100 यूनिट खून की जरूरत

स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल (SBTC) के अनुसार, मुंबई में रोज़ाना लगभग 1,100 यूनिट खून की ज़रूरत होती है। लेकिन कई बार ऐसा भी हुआ है जब सरकारी और BMC द्वारा चलाए जा रहे अस्पतालों में 100 से 200 यूनिट की ज़रूरत के मुकाबले, दिन भर में केवल 20 से 50 यूनिट खून ही उपलब्ध था। संदीप कुमार पेशे से एक बीपीओ ऑपरेटर हैं और जिनके एक सहकर्मी सायन अस्पताल में भर्ती हैं उन्होंने और उनके साथियों ने इंतज़ाम करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें नहीं मिला।

पोर्टर की मदद से काम हुआ आसान

उन्होंने बताया, "हम देर रात तक कोशिश करते रहे और आखिरकार ठाणे के एक ब्लड बैंक में हमें ज़रूरी ब्लड ग्रुप मिल गया। इसके बाद, कुमार ने क्रॉस-मैचिंग के लिए एक सैंपल 'पोर्टर' राइडर के जरिए भेजा और खून का बैग लाने के लिए एक दूसरे राइडर का इंतज़ाम किया। बता दें कि पूरे खून (whole blood) या PRBCs की एक यूनिट को स्टोर करने का सही तापमान 2°C से 6°C के बीच होता है। अगर तापमान बढ़ता है, तो इसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं या खून की असरदार क्षमता कम हो सकती है।

पीजी मेडिकल की 10 हजार से ज्यादा सीटें ब्लॉक, फ्लोट सिस्टम की समीक्षा कर सकती है सरकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।