विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा के ट्विटर हैंडल से फडऩवीस के खिलाफ ट्वीट

By Babita KashyapEdited By:
Published: Mon, 04 Dec 2017 01:04 PM (IST)

भाजपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया, जिसमें नौकरियों को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की गई।

भाजपा के ट्विटर हैंडल से फडऩवीस के खिलाफ ट्वीट
भाजपा के ट्विटर हैंडल से फडऩवीस के खिलाफ ट्वीट

मुंबई, प्रेट्र। भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से रविवार को एक ट्वीट में राज्य की देवेंद्र फडऩवीस की अगुआई वाली सरकार की निंदा की गई। इसके बाद पार्टी ने दावा किया कि उसका अकाउंट हैक किया गया है। भाजपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया, जिसमें नौकरियों को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की गई। हालांकि इसे बाद में हटा दिया गया। लेकिन, तब तक इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था। खराब अंग्रेजी में लिखे गए ट्वीट में कहा गया, 'राज्य में दो लाख से ज्यादा कर्मचारियों की जरूरत और देवेंद्र फडऩवीस सरकार ने 30 फीसद कर्मचारियों की कटौती की है। मेक इन महाराष्ट्र या फूल इन महाराष्ट्र।'

 

ट्वीट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कुछ नेताओं को भी टैग कर दिया गया। इस पर भाजपा की राज्य इकाई के प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने कहा, 'हमें लगता है कि इस संदेश को पोस्ट करने के लिए पार्टी के ट्विटर हैंडल को हैक किया गया था। हमने मुंबई पुलिस की साइबर अपराध शाखा से मामले की जांच करने को कहा है।'

 

यह भी पढ़ें: मुंबई कांग्रेस दफ्तर पर मनसे का हमला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।