विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाराष्ट्र: मुंबई-गोवा हाईवे पर हादसा, नदी में कार गिरने से 5 लोगों की मौत; ड्राइवर घायल

Published: Mon, 19 May 2025 08:34 AM (IST)

महाराष्ट्र में मुंबई-गोवा हाईवे पर एक जबरदस्त हादसा हो हो गया। कार जगबूदी नदी में गिर गई। बताया जा रहा ...और पढ़ें

मुंबई-गोवा हाईवे पर नदी में गिरी कार
मुंबई-गोवा हाईवे पर नदी में गिरी कार

HighLights

  1. सभी लोग मुंबई से देवरुख जा रहे थे।
  2. नदी में कार गिरी और ड्राइवर घायल।

आईएएनएस, महाराष्ट्र। महाराष्ट्र से एक हादसे की खबर सामने आई है। मुंबई-गोवा हाईवे पर एक कार जगबूदी नदी में गिर गई। बताया जा रहा है कार के नदी में गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुआ है। सभी लोग मुंबई से देवरुख जा रहे थे।

फिलहाल इस घटना को लेकर कोई और जानकारी सामने नहीं आई है। मामले की जांच जारी है।

दो परिवारों के बीच झड़प

वहीं इससे पहले मुंबई के बोरीवली में दो परिवारों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। पुरानी रंजिश में हुई इस झड़प में दोनों पक्षों के बीच धारदार हथियार तक चल गए। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल हो गए हैं। न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, घटना शाम हुई है।

इस मामले में ज्वाइंट सीपी सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों का शताब्दी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने क्रॉस-मर्डर का मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: बोरीवली में दो परिवारों में हिंसक झड़प, धारदार हथियारों से कर दिया हमला; तीन लोगों की मौत