यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बोरीवली में दो परिवारों में हिंसक झड़प, धारदार हथियारों से कर दिया हमला; तीन लोगों की मौत
मुंबई के बोरीवली में पुरानी रंजिश के चलते दो परिवारों में हिंसक झड़प हुई जिसमें धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के बोरीवली में दो परिवारों के बीच हिंसक झड़प हो गई। पुरानी रंजिश में हुई इस झड़प में दोनों पक्षों के बीच धारदार हथियार तक चल गए। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल हो गए हैं।
न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, घटना शाम करीब 5 बजे हुई। ज्वाइंट सीपी सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों का शताब्दी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने क्रॉस-मर्डर का मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
