विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के बाद IIT बाम्बे में MMS कांड! वाशरूम की खिड़की से बनाया छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो

By Aditi ChoudharyEdited By:
Published: Tue, 20 Sep 2022 01:58 PM (IST)

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एक छात्रा द्वारा हास्टल की अन्य छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाने का मामला अभी सुलझा भी नहीं ...और पढ़ें

IIT बाम्बे में वाशरूम की खिड़की से बनाया छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो
IIT बाम्बे में वाशरूम की खिड़की से बनाया छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो

मुंबई, जागरण नेटवर्क। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एक छात्रा द्वारा हास्टल की अन्य छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाने का मामला अभी सुलझा भी नहीं है कि मुंबई स्थित प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT Bombay) में एक ऐसी ही घटना से हड़कंप मच गया है। IIT बाम्बे में हास्टल की एक छात्रा ने वाशरूम की खिड़की से आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप लगाया है।

छात्रा ने छुपकर वीडियो बनाने का लगाया आरोप

जानकारी के मुताबिक, बीते रविवार को आईआईटी बॉम्बे की एक छात्रा ने पवई पुलिस से संपर्क किया और आरोप लगाया कि एक कैंटीन कर्मचारी ने रविवार रात हास्टल 10 (H10) के वाशरूम में नहाने के दौरान उसका वीडियो रिकॉर्ड किया है। पुलिस ने मामले में आरोपित कैंटीन कर्मचारी के खिलाफ धारा 354सी (दृश्यता) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। 

यह भी पढ़ें- Chandigarh University Girls MMS Case: छात्रा को ब्लैकमेल करने वाला युवक हिरासत में, मैस में करता है काम, 33 वीडियो मिलने की चर्चाएं!

वाशरूम की खिड़की से की रिकार्डिंग

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बुधन सावंत ने बताया कि रविवार रात छात्रा ने H10 के वाशरूम में खिड़की की झिल्लियों के माध्यम से वीडियो रिकॉर्ड किए जाने की बात कही। छात्रा ने इसकी सूचना छात्रावास परिषद और अधिकारियों को भी दी। इसके बाद आईआईटी बाम्बे के अधिकारियों ने कैंटीन कर्मचारियों के फोन चेक किए। पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपित कैंटीन कर्मचारी को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। हालांकि, पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें- Chandigarh University MMS Case: मामले में एक और युवक की एंट्री, आरोपित युवती और दोनों युवकों को शिमला लेकर जाएगी पुलिस

कैंटीन में महिला कर्मचारियों की होगी नियुक्ति

आईआईटी बाम्बे के डीन (छात्र मामले) प्रोफेसर तपनेंदु कुंडू ने कहा कि छात्रा की शिकायत के बाद संस्थान की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए बाहरी इलाके से बाथरूम तक जाने वाले रास्ते को सील कर दिया गया है। H10 की जांच के बाद सीसीटीवी कैमरे और जरूरी जगहों पर लाइटिंग लगाई गई है। डीन ने कहा कि रात की कैंटीन पुरुष कर्मचारियों द्वारा चलाई जाती थी। छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस कैंटीन में केवल महिला कर्मचारियों को नियुक्त करने का निर्णय लिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।