मुंबई लोकल से युवती को धक्का देने के बाद स्टेशन से बाहर जाता दिखा आरोपी, सामने आया CCTV वीडियो
मुंबई लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवती को आरोपी ने ट्रेन से धक्का दे दिया, जिससे ...और पढ़ें

HighLights
युवती को छेड़छाड़ का विरोध करने पर ट्रेन से धक्का दिया।
हादसे में युवती का हाथ कटा और सिर में गंभीर चोट लगी।
सीसीटीवी फुटेज से आरोपी जितेंद्र हिरमुखे को गिरफ्तार किया गया।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई की लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करना एक युवती को उस वक्त भारी पड़ गया जब आरोपी ने उसे ट्रेन से धक्का दे दिया। इस हादसे में उस महिला को काफी चोट लगी है। उसका सिर फ्रैक्चर हो गया है और हाथ काटना पड़ गया है।
धक्का देने वाला आरोपी शख्स सीसीटीवी फुटेज में घटना स्थल से आराम से जाता हुआ दिख रहा है। इस फुटेज में वो एक शख्स से बात करता है फिर वो प्लेटफॉर्म से निकल जाता है। इस दौरान वो एक बार टेंशन में भी दिखता है।
आरोपी की पहचान 53 वर्षीय जितेंद्र हिरमुखे के तौर पर हुई है, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वीडियो में वो प्लेटफॉर्म पर तेजी से चलते हुए दिख रहा है। लाल शर्ट पहने यह आरोपी प्लेटफॉर्म पर भीड़ के बीच से गुजरता है और एक अन्य यात्री से कुछ बातचीत भी करता है। फिर वह बाईं ओर मुड़ता है और कैमरे की नजर से ओझल हो जाता है।
पीड़िता का कटा हाथ
वीडियो फुटेज में हिरमुके फिर से कैमरे के सामने आता है। वो पूरे प्लेटफॉर्म पर चलता हुआ दिखाई देता है। वीडियो के आखिरी हिस्से में वह घबराया हुआ दिख रहा है। आरोपी कुछ पल के लिए अपना सिर पकड़ता है और फिर वहां से चला जाता है। इस घटना में पीड़िता का एक हाथ कट गया है। पीड़िता के सिर पर भी गंभीर चोट आई है, जिस वजह से उसे 16 टांके लगे हैं। महिला बोरीवली से विरार जाने वाली लोकल ट्रेन में यात्रा कर रही थी। अपनी शिकायत में उसने आरोप लगाया कि आरोपी ने कई बार उसे गलत तरीके से छुआ जिसका इसने विरोध किया।
महिला ने किया खुलासा
पीड़िता ने बताया कि वो नायगांव जा रही थी। वो बोरीवली से ट्रेन पकड़ी थी। जैसे ही नायगांव स्टेशन के पास पहुंची, एक शख्स ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। इससे पहले भी वो गलत तरीके से छू रहा था। इसका विरोध कर चुकी थी लेकिन ट्रेन से उतरने के बाद भी, वह मुझे गलत तरीके से छूता रहा। मैंने उससे पूछा, 'क्या तुम्हारे घर में मां या बहन नहीं हैं?' फिर भी, वह मेरे साथ छेड़छाड़ करता रहा। महिला ने NDTV को बताया कि उस आदमी के बर्ताव से हैरान थी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।