विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाराष्ट्र: अभिजीत दीपके के खिलाफ FIR दर्ज, शिक्षकों को धमकाने का आरोप

Published: Sat, 22 Aug 2026 08:36 PM (IST)

महाराष्ट्र के लातूर जिले में कॉकरोच जनता पार्टी के संयोजक अभिजीत दीपके और उनके साथियों के खिलाफ सरकारी स्कूल में ...और पढ़ें

सीजेपी ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान चला रही है (फोटो: पीटीआई)

सीजेपी ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान चला रही है (फोटो: पीटीआई)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, मुंबई। महाराष्ट्र के लातूर जिले में सरकारी स्कूलों की बदहाली को लेकर अभियान चला रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संयोजक अभिजीत दीपके और उनके साथियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

उन पर बिना अनुमति सरकारी स्कूल में प्रवेश करने, शैक्षणिक एवं सरकारी कामकाज में बाधा डालने और शिक्षकों को धमकाने का आरोप है। औसा थाने में जिला परिषद उर्दू स्कूल की शिक्षिका सैयद शमशादबानो की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

दीपके चला रहे अभियान

दीपके इन दिनों लातूर जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों का दौरा कर वहां की समस्याओं को सामने लाने के लिए सीजेपी का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में औसा के निकट जावली स्थित जिला परिषद उर्दू स्कूल में कथित तौर पर यह घटना हुई।

शिकायत के अनुसार, दीपके अपने साथियों के साथ बिना अनुमति स्कूल परिसर में दाखिल हुए और विद्यार्थियों के बीच बैठकर उनसे विभिन्न सवाल पूछने लगे। इससे स्कूल के शैक्षणिक कार्य और सरकारी कामकाज में व्यवधान उत्पन्न हुआ। आरोप है कि दीपके ने इस पूरी कार्रवाई का वीडियो भी बनाया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर साझा किया।

बदनाम करने का आरोप

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि दीपके ने स्कूल को बदनाम करने की कोशिश की। उन्होंने कथित तौर पर दावा किया कि उनके दौरे के दौरान किसी दूसरे स्कूल के विद्यार्थियों को लाकर कक्षाओं में बैठाया गया था। इसके अलावा शिक्षकों को निलंबित कराने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 132, 329(3), 351(2) और 356(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इनमें सरकारी कर्मचारी को उसके कर्तव्य से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का प्रयोग, घर में अनधिकृत प्रवेश, आपराधिक धमकी और मानहानि से संबंधित धाराएं शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है। पुलिस घटना से जुड़े वीडियो और अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- 'क्या हम पाकिस्तानी लगते हैं', जयपुर में सरकारी स्कूल देखने पहुंचे सीजेपी कार्यकर्ताओं से मारपीट