विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'क्या हम पाकिस्तानी लगते हैं', जयपुर में सरकारी स्कूल देखने पहुंचे सीजेपी कार्यकर्ताओं से मारपीट

Published: Sat, 22 Aug 2026 02:00 AM (IST)

जयपुर जिले के रामपुरा-कंवरपुरा गांव में सरकारी प्राथमिक स्कूल को देखने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के कार्यकर्ताओं के साथ ...और पढ़ें

जयपुर में सरकारी स्कूल देखने पहुंचे सीजेपी कार्यकर्ताओं से मारपीट

 जयपुर में सरकारी स्कूल देखने पहुंचे सीजेपी कार्यकर्ताओं से मारपीट 

HighLights

  1. जयपुर में ग्रामीणों ने सीजेपी कार्यकर्ताओं को गांव से खदेड़ा

  2. गृह राज्यमंत्री ने कहा मामले की जांच होगी 

जागरण संवाददाता,जयपुर। जयपुर जिले के रामपुरा-कंवरपुरा गांव में सरकारी प्राथमिक स्कूल को देखने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों द्वारा की गई मारपीट पर युवाओं ने शुक्रवार देर शाम जयपुर में नाराजगी जताई।

सीजेपी से जुड़ी शिवांगी शर्मा ने कहा कि आखिर हमें बाहरी या पाकिस्तानी क्यों कहा जा रहा है। मैं जयपुर में पली-बढ़ी हूं, बच्चों के लिए बेहतर स्कूल की मांग करना किसी दूसरे देश के लिए काम करना नहीं है। मैं पाकिस्तान से नहीं आई हूं। हमें पाकिस्तानी कहकर संबोधित किया जा रहा है। मैं पाकिस्तानी लगती हूं क्या।

उन्होंने कहा कि स्कूल ठीक करो अभियान के तहत वह कार्यकर्ताओं के साथ स्कूल देखने गए थे, लेकिन अब असुक्षित महसूस कर रहे हैं। पुलिस ने अब तक मामला दर्ज नहीं किया है।

वहीं पेशे से इंजीनियर सीजेपी कार्यकर्ता सलमान ने कहा कि हम बदहाल स्कूल की स्थिति देखने और बच्चों के अधिकारों की आवाज उठाने गए थे। अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मुझसे भी मारपीट की गई। कपड़े फाड़े गए।

उधर राजस्थान के गृहमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि कांग्रेस के लोग अलग-अलग मुखौटे पहनकर गांवों में जा रहे हैं। शांति भंग करना चाहते हैं। कांग्रेस के लोग सीजेपी का मुखौटा पहनकर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। मामले की जांच होगी।