विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ujjain Crime: अचानक कट्टा उठाकर पति पर दाग द गोली और कर दी हत्या, जेठ को भी नहीं छोड़ा; पुलिस ने बताई पूरी कहानी

Published: Mon, 01 Jan 2024 01:18 PM (IST)

उज्जैन जिले के बड़नगर के नजदीक इंगोरिया में एक महिला ने अपने पति और जेठ पर गोली चला दी। पुलिस ...और पढ़ें

जमीन विवाद मामले को लेकर महिला ने पति को मारी गोली।(फोटो सोर्स: जागरण)
जमीन विवाद मामले को लेकर महिला ने पति को मारी गोली।(फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. जमीन विवाद को लेकर पति-पत्नी में हुआ झगड़ा
  2. पत्नी ने थाने में जाकर किया सरेंडर

जेएनएन,  उज्जैन। उज्जैन जिले के बड़नगर के नजदीक इंगोरिया में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। पारिवारिक विवाद की वजह से एक महिला ने अपने पति और जेठ पर गोली चला दी। महिला ने कट्टे से फायर कर दिया। इस घटना में पति की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं जेठ को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोलीकांड के बाद महिला ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट चुकी है।

जमीन को लेकर उसके पति और जेठ से हुआ विवाद

पुलिस ने जानकारी दी कि सरिता नाम की महिला का खेत, जमीन को लेकर उसके पति और जेठ से विवाद हुआ। इसके बाद उसने घर में रखी देसी कट्टे से दोनों पर फायर कर दिए। इससे महिला के पति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जेठ घायल हो गया है।

महिला को हिरासत में ले लिया

वारदात के बाद महिला ने कट्टे सहित थाने पर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने हथियार जब्त कर महिला को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। अन्य कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। जेठ गंभीर घायल बताया जा रहा है। जिसे इंगोरिया पुलिस इलाज के लिए उज्‍जैन लेकर रवाना हो गई है।

यह भी पढ़ें: नए साल पर महाकालेश्वर में भक्तों की एंट्री की खास व्यवस्था, भस्म आरती में उमड़ा सैलाब; देशभर के मंदिरों में भारी भीड़

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।