विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Khandwa Crime News: खंडवा में बदमाशों ने पहले किया बच्चे का अपहरण, फिर हाथ-पैर बांधकर वापस पटक गए

Published: Tue, 26 Dec 2023 04:02 PM (IST)

खंडवा जिले (Khandwa Crime News) के नर्मदा नगर पुलिस थाना क्षेत्र की पुनासा चौकी का है। फरियादी संतोष पुत्र लक्ष्मण ...और पढ़ें

खंडवा में 12 साल के बच्चे का अपहरण हुआ।(फोटो सोर्स: नई दुनिया)
खंडवा में 12 साल के बच्चे का अपहरण हुआ।(फोटो सोर्स: नई दुनिया)

जेएनएन, खंडवा। खंडवा जिले में अपराध बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन चोरी, लूट और अपहरण की घटनाएं सामने आ रही हैं। जिले में एक बच्चे का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। दो नकाबपोश बदमाशों ने बच्चे का अपहरण किया। कुछ देर बाद उसके हाथ-पैर बांधकर उसे वापस छोड़कर चले गए। खास बात यह है कि इस गंभीर मामले में बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने में पुलिस को तीन दिन का समय लग गया।

दो नकाबपोश बदमाशों ने बच्चे को किया अगवा

बता दें कि यह मामला खंडवा जिले (Khandwa Crime News) के नर्मदा नगर पुलिस थाना क्षेत्र की पुनासा चौकी का है। फरियादी संतोष पुत्र लक्ष्मण ने जानकारी दी कि उसका 12 वर्षीय भतीजा प्रेमलाल 21 जनवरी को शाम पांच बजे ट्यूशन से घर आ रहा था। तभी एक बाइक पर दो नकाबपोश बदमाश आए। बालक को उठाया और बाइक पर बैठाकर ले गए।

चौकी प्रभारी ने मामले पर क्या कहा?

कुछ समय बाद उसके हाथ-पैर बांधकर और मुंह पर टेप लपेटकर पुरानी स्कूल के पास पटककर भाग गए। घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

इस मामले पर जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी जगदीश सिंधिया ने बताया कि मैं घटना दिनांक को छुट्टी पर था। वापस आते ही फरियादी को बुलाकर रिपोर्ट लिखवाई और बदमाशों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Krishna-Gaur: महिलाओं-युवाओं के बीच 'दीदी' की लोकप्रियता का जवाब नहीं, ससुर रहे मुख्यमंत्री; अब बहू बनीं मोहन सरकार में मंत्री