विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Twisha Death Case: फरार पति ने हाईकोर्ट में लगाई अग्रिम जमानत की गुहार, पुलिस ने बढ़ाई इनाम की राशि

Published: Thu, 21 May 2026 02:26 PM (IST)

ट्विशा शर्मा मौत के मामले में पुलिस ने फरार समर्थ पर इनाम राशि बढ़ाकर 30 हजार रुपये कर दी है, ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। नोएडा निवासी ट्विशा शर्मा की भोपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला लगातार नए मोड़ ले रहा है। मामले में मुख्य आरोपित पति समर्थ सिंह ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अब हाई कोर्ट की शरण ली है। समर्थ पहले से ही फरार चल रहा है और उसकी तलाश में जुटी पुलिस ने उस पर घोषित इनाम राशि बढ़ाकर 30 हजार रुपये कर दी है। पहले समर्थ पर 10000 रुपये इनाम घोषित किया गया था। 

भोपाल कोर्ट से मिली मायूसी

जानकारी के अनुसार, समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पहले भोपाल की अदालत से खारिज हो चुकी है। इसके बाद उसने राहत पाने के लिए अब हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है।

ट्विशा के परिजन भी खटखटाएंगे हाईकोर्ट का दरवाजा

उधर, ट्विशा शर्मा के स्वजन भी कानूनी लड़ाई को आगे बढ़ाने की तैयारी में हैं। सत्र न्यायालय द्वारा दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग संबंधी याचिका खारिज किए जाने के बाद अब परिवार इस मामले को जबलपुर हाई कोर्ट में चुनौती देने जा रहा है।

सीबीआई जांच की संभावनाओं को मिला बल

मामले में सीबीआई जांच की संभावना भी तेज होती दिखाई दे रही है। सूत्रों के अनुसार, ट्विशा के परिजनों की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हुई मुलाकात में उन्होंने सीबीआई जांच के मुद्दे पर सहमति जताई थी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश सरकार जल्द ही केंद्र सरकार को इस संबंध में पत्र भेज सकती है।

सास गिरिबाला सिंह का ऑडियो वायरल

इसी बीच मामले ने नया मोड़ तब ले लिया, जब ट्विशा की सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल ऑडियो में ट्विशा पर गंभीर आरोप लगाए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने इस ऑडियो को भी जांच के दायरे में शामिल कर लिया है।

यह भी पढ़ें- ट्विशा के माता-पिता को झटका: दोबारा पोस्टमॉर्टम की मांग खारिज, MP सरकार CBI जांच कराएगी