विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शहडोल में भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस खड़े माल वाहन में घुसी, 30 घायल; 10 की हालत गंभीर

Published: Wed, 04 Nov 2026 05:34 PM (IST)

शहडोल में बुधवार सुबह एक भीषण बस दुर्घटना में करीब 30 यात्री घायल हो गए, जिनमें स्कूली बच्चे भी शामिल ...और पढ़ें

हादसे में क्षतिग्रस्त बस।

हादसे में क्षतिग्रस्त बस।

HighLights

  1. शहडोल में बस हादसा, 30 यात्री घायल

  2. बस ने खड़े माल वाहन को पीछे से टक्कर मारी

  3. दस यात्रियों की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर की तैयारी

डिजिटल डेस्क, शहडोल। प्रदेश के शहडोल जिले में बुधवार सुबह यात्रियों से भरी बस भीषण हादसे का शिकार हो गई। ब्यौहारी थाना क्षेत्र में शहडोल-रीवा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार बस सड़क किनारे खड़े माल वाहन में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में करीब 30 यात्री घायल हुए हैं। इनमें स्कूली बच्चे भी शामिल हैं, जबकि 10 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दुर्घटना के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। कई यात्री घायल अवस्था में बस के अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।

टीहकी यात्री प्रतीक्षालय के पास हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, दीपक कंपनी की बस शहडोल से ब्यौहारी की ओर जा रही थी। इसी दौरान टीहकी यात्री प्रतीक्षालय के पास सड़क किनारे एक माल वाहन खड़ा था। बताया जा रहा है कि बस चालक की नजर खड़े वाहन पर नहीं पड़ी और बस सीधे पीछे से उसमें जा टकराई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बस में मौजूद यात्रियों को गंभीर चोटें आईं और कई लोग अंदर ही फंस गए।

निजी वाहनों से पहुंचाया अस्पताल 

दुर्घटना की सूचना मिलते ही ब्यौहारी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायलों को निजी वाहनों, पुलिस गाड़ियों और एंबुलेंस के जरिए तत्काल ब्यौहारी अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें- बड़ी बहन को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देखा, राज खुलने के डर से किशोरी की नृशंस हत्या; मैहर पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी

पुलिस के मुताबिक, हादसे में करीब 30 यात्री घायल हुए हैं। इनमें स्कूली बच्चों के भी शामिल होने की जानकारी है। घटना के बाद पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों के उपचार की व्यवस्था का जायजा लिया।

10 घायलों की हालत गंभीर

ब्यौहारी अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, 10 यात्रियों की स्थिति गंभीर है। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि बस चालक की लापरवाही, दृश्यता की कमी या सड़क किनारे खड़े माल वाहन की स्थिति हादसे की वजह बनी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।