सतना में छठ पूजा के बीच बवाल, दो पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे; Video वायरल
सतना में छठ पूजा के दौरान संतोषी माता तालाब परिसर में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिससे श्रद्धालुओं ...और पढ़ें

छठ पूजा के दौरान दो पक्ष भिड़े। (वीडियो ग्रैब)
HighLights
सतना में छठ पूजा के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट।
संतोषी माता तालाब परिसर में श्रद्धालुओं के बीच हुई घटना।
मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
डिजिटल डेस्क, सतना। प्रदेश के सतना में छठ पूजा के दौरान उस समय हंगामा मच गया, जब बिरला रोड स्थित संतोषी माता तालाब परिसर में दो पक्षों के युवक आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया और दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे चलने लगे। धार्मिक आयोजन के बीच हुई इस घटना से मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।
कहासुनी के बाद शुरू हुई मारपीट
जानकारी के अनुसार, छठ पूजा के अवसर पर संतोषी माता तालाब परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए जुटे थे। इसी दौरान कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। शुरुआत में मामूली नजर आ रहा विवाद कुछ ही देर में बढ़ गया और दोनों पक्षों के युवक एक-दूसरे पर टूट पड़े।
परिजन ने किया बीच-बचाव
मारपीट के दौरान युवकों के साथ मौजूद परिजन भी बीच-बचाव करते दिखाई दिए। हालांकि, विवाद के कारण पूजा स्थल पर कुछ समय के लिए अव्यवस्था की स्थिति बन गई। घटना के दौरान किसी के घायल होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें- भोपाल में मवेशियों के व्यापार की आड़ में घर के भीतर गोकशी, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं पर हमला; दो गिरफ्तार
वायरल हुआ मारपीट का वीडियो
घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। इसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। फिलहाल विवाद की असल वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। इस मामले में फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। सार्वजनिक धार्मिक आयोजन के दौरान हुई इस घटना ने सुरक्षा और व्यवस्था के इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।