पति से अफेयर के शक में रीवा के बाजार में भिड़ीं दो महिलाएं, मारपीट का Video वायरल
रीवा के अतरैला बाजार में पति से कथित प्रेम संबंध के शक में दो महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें लोग उन्हें रोकने की कोशिश करते दिख रहे हैं।

सरेबाजार भिड़ीं दो महिलाएं। (वीडियो ग्रैब)
HighLights
पति से अफेयर के शक में महिलाओं में विवाद।
रीवा के अतरैला बाजार में हुई जमकर मारपीट।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल।
डिजिटल डेस्क, रीवा। पति से कथित प्रेम संबंध के शक ने दो महिलाओं के बीच विवाद को सड़क पर मारपीट तक पहुंचा दिया। जिले के अतरैला बाजार में दोनों महिलाओं के बीच जमकर हाथापाई हुई। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन काफी देर तक दोनों एक-दूसरे पर हमलावर रहीं। घटना का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया।
चरित्र शंका से शुरू हुआ विवाद
सूत्रों के मुताबिक, एक महिला को दूसरी महिला पर अपने पति से प्रेम संबंध होने का संदेह था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ। पहले कहासुनी हुई, फिर गाली-गलौज होने लगी। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों महिलाओं के बीच जमकर मारपीट व झूमाझटकी होने लगी।
बीचबचाव की कोशिश बेअसर
बाजार में हुई इस घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने दोनों महिलाओं को अलग करने और विवाद शांत कराने का प्रयास किया। हालांकि, दोनों महिलाएं काफी देर तक एक-दूसरे से उलझती रहीं। बाद में मामला खुद ही शांत हो गया। इस बीच किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।
वायरल वीडियो के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर
महिलाओं के बीच सार्वजनिक जगह पर हुई मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद अतरैला क्षेत्र में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। विवाद की वजह पति से कथित संबंधों को लेकर शक बताई जा रही है, हालांकि घटना के सभी पहलुओं की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।