विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पन्ना के जंगल में मिला बाघिन का शव, गले में कसा था क्लच वायर का फंदा; वन विभाग में हड़कंप

Published: Thu, 26 Nov 2026 04:08 PM (IST)

पन्ना जिले में एक वयस्क बाघिन का शव मिला है, जिसके गले में क्लच वायर का फंदा कसा हुआ था, जिससे शिकार की आशंका जताई जा रही है। वन विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आसपास के जंगल में शिकारियों की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया है।

जंगल में मृत मिली बाघिन।

जंगल में मृत मिली बाघिन।

HighLights

  1. पन्ना में वयस्क बाघिन का शव क्लच वायर फंदे में मिला।

  2. प्रारंभिक आशंका, दम घुटने से हुई बाघिन की मौत।

  3. शिकार के लिए बिछाए फंदे में फंसने की आशंका।

डिजिटल डेस्क, पन्ना। प्रदेश के पन्ना जिले में वन्यजीवों के शिकार की आशंका के बीच एक वयस्क बाघिन मृत मिली है। उत्तर वन मंडल की पन्ना रेंज के मनकी बीट स्थित वन कक्ष क्रमांक पी-390 में बाघिन का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। उसके गले में क्लच वायर का फंदा कस हुआ था। प्रारंभिक आशंका है कि वन्यजीवों को फंसाने के लिए लगाए गए फंदे में उलझने के कारण दम घुटने से उसकी मौत हुई।

बाघिन का शव मनकी गांव के पास ऐसे जंगल में मिला है, जो पन्ना टाइगर रिजर्व की कोर रेंज से सटा हुआ है। गले में फंदे से बने घावों को देखकर आशंका जताई जा रही है कि वह कई दिन पहले तार में फंस गई होगी। घायल अवस्था में फंदे से निकलने या उसे खींचते हुए जंगल में भटकने के बाद उसकी मौत हुई होगी।

शिकार के फंदे की आशंका, जंगल में सर्चिंग तेज

बाघिन की मौत की सूचना मिलते ही उप वनमंडलाधिकारी कृष्णा मरावी, पन्ना रेंजर अजय वाजपेई सहित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर मौत के कारणों और फंदा लगाने वाले अज्ञात व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- गब्बर, सुल्तान और जय-वीरू का जंगल… कान्हा-पेंच के बीच स्थित सोनेवानी बना बाघों का नया ठिकाना; गूंज रही 60 से ज्यादा टाइगर की दहाड़

वन अमले ने डॉग स्क्वाड की मदद से आसपास के जंगल में सर्चिंग अभियान चलाया है। वन विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि क्लच वायर का फंदा किसने लगाया और क्या क्षेत्र में अन्य वन्यजीवों के शिकार के लिए भी ऐसे फंदे बिछाए गए हैं। घटना ने जंगल में अवैध शिकार और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।