पन्ना में सीट बेल्ट चालान को लेकर भड़के सेवानिवृत्त डीएसपी दंपती, पुलिस को सरेआम दिखाई बंदूक
पन्ना जिले के मडला में सीट बेल्ट चालान को लेकर एक सेवानिवृत्त डीएसपी और उनकी पत्नी ने हंगामा किया। ट्रैफिक ...और पढ़ें

सेवानिवृत्त डीएसपी व उनकी पत्नी ने किया विवाद, दिखाई बंदूक।
HighLights
पन्ना में सीट बेल्ट चालान पर सेवानिवृत्त डीएसपी दंपती का हंगामा।
दंपती ने ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पुलिस को कथित बंदूक दिखाई।
शासकीय कार्य में बाधा डालने पर दंपती के खिलाफ मामला दर्ज।
डिजिटल डेस्क, जबलपुर। पन्ना जिले के मडला थाना क्षेत्र में मंगलवार को ट्रैफिक चेकिंग के दौरान उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब सीट बेल्ट न लगाने पर चालान काटे जाने से नाराज़ एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी और उनकी पत्नी ने जमकर विवाद किया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
चालान पर भड़के दंपती, सड़क पर हंगामा
जानकारी के अनुसार, मैहर निवासी सेवानिवृत्त डीएसपी भरत सिंह चौहान अपनी पत्नी राजश्री चौहान के साथ कार से जा रहे थे। मडला थाना के सामने चेकिंग के दौरान सीट बेल्ट न लगाने पर पुलिस ने नियम अनुसार चालान काटा, जिससे दंपती नाराज़ हो गए और मौके पर ही बहस शुरू कर दी।
बंदूक दिखाने का आरोप, बढ़ा तनाव
विवाद के दौरान दंपती द्वारा पुलिस को कथित तौर पर बंदूक दिखाने की बात सामने आई है, जिससे कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि पुलिस ने संयम बरतते हुए स्थिति को नियंत्रित कर लिया। मामले में वंदना चौहान (एएसपी) ने बताया कि दंपती के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें- 'टाइगर स्टेट' में असुरक्षित बाघ : तीन माह में 18 बाघों की मौत, सुरक्षा व निगरानी व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
वीडियो के आधार पर जांच जारी
पुलिस वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर ट्रैफिक नियमों के पालन और कानून के प्रति जिम्मेदारी को लेकर बहस छेड़ दी है।
