विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पत्नी एकमात्र नामित तो बीमा राशि पर उसी का अधिकार'; मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का अहम फैसला 

Published: Sun, 29 Nov 2026 06:24 AM (IST)

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि जीवन बीमा पॉलिसी में पत्नी को एकमात्र नॉमिनी बनाने पर बीमा राशि की हकदार वही होगी।

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट (फाइल फोटो)

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पत्नी एकमात्र नॉमिनी, बीमा राशि की वही हकदार।

  2. हाई कोर्ट ने अधीनस्थ अदालत का फैसला किया रद्द।

  3. बीमा अधिनियम 1938 की धारा 39(7) की व्याख्या।

जेएनएम, जबलपुर। जीवन बीमा पॉलिसी में पत्नी को एकमात्र नामिनी बनाए जाने पर बीमा राशि की हकदार भी वही होगी। माता-पिता और बहन केवल कानूनी वारिस होने के आधार पर बीमा राशि में हिस्सा नहीं मांग सकते। हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में पत्नी को बीमा वशि का एकमात्र लाभार्थी मानते हुए अधीनस्थ अदालत का आदेश निरस्त कर दिया। अधिवक्ता अजय शंकर उयजादा ने पक्ष रखा।

न्यायमूर्ति विवेक जैन की एकलपीठ ने नरसिंहपुर निवासी नोनिका बडगुजर की सिविल रिवीजन स्वीकार करते हुए बीमा अधिनियम, 938 की धारा 39(7) के प्रविधानों की व्याख्या की। कोर्ट ने स्पष्ट किया के निर्धारित श्रेणी के स्वजनों को बनाए जाने पर कानून की माता-पिता व बहन का दावा निरस्त, हाई कोर्ट ने अधीनस्थ अदालत का आदेश पलटा शतर्तों के अधीन उन्हें बीमा राशि का लाभार्थी माना जा सकता है।

मामला एमटीएनएल कर्मचारी मुकेश कहार की मृत्यु के बाद बीमा राशि के बंटवारे को लेकर विवाद से संबंधित था। मुकेश ने आइसीआइसीआइ प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस की पालिसी में पत्नी मोनिका को एकमात्र नामिनी बनाया था। उनकी मृत्यु 10 जुलाई 2017 को हुई। इसके बाद माता-पिता और बहन ने उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र के लिए अदालत में आवेदन किया।

24 नवंबर 2023 को सिविल कोर्ट ने बीमा, पीएफ और ग्रेच्युटी की राशि पत्नी, माता, पिता व बहन के बीच बराबर बांटने का आदेश दिया था। इस आदेश को चतुर्थ जिला न्यायाधीश, नरसिंहपुर के 12 मार्च, 2025 के आदेश के जरिए कायम रखा गया।

पत्नी ने इसे हाई कोर्ट में चुनौती दी। हाई कोर्ट ने बीमा राशि के संबंध में अधीनस्थ अदालत का आदेश पलटते हुए पत्नी को एकमात्र लाभार्थी माना। हालांकि कोर्ट ने स्पष्ट किया कि हर नामिनी स्वतः मालिक नहीं होता। कानून के तहत लाभार्थी की स्थिति संबंधित रिश्ते, नामांकन की परिस्थितियों और धारा 39 (7) की शर्तों पर निर्भर करेगी।

यह भी पढ़ें- ड्रोन के खतरे का जवाब तैयार कर रहीं जबलपुर की निर्माणियां, OFK और GCF मिलकर कर रहे नई तकनीक पर काम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।