ड्रोन के खतरे का जवाब तैयार कर रहीं जबलपुर की निर्माणियां, OFK और GCF मिलकर कर रहे नई तकनीक पर काम
जबलपुर की आयुध निर्माणियां (ओएफके, जीसीएफ) ड्रोन के खतरों से निपटने के लिए नई तकनीक और स्वदेशी क्षमता का विस्तार कर रही हैं।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।
HighLights
ओएफके ड्रोन एम्युनेशन और हवाई बमों पर कर रही काम।
जीसीएफ एल-70 एंटी-एयरक्राफ्ट गन का उन्नत संस्करण बना रही।
'मेक इन इंडिया' के तहत स्वदेशी रक्षा उत्पादन को बढ़ावा।
जेएनएम, जबलपुर। आसमान में मंडराते दुश्मन के ड्रोन अब आधुनिक युद्ध की बड़ी चुनौती बन चुके हैं। इनसे निपटने के लिए जबलपुर की आयुध निर्माणियां भी रक्षा उत्पादन में नई तकनीक और स्वदेशी क्षमता का विस्तार कर रही हैं। आर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया (ओएफके) और गन कैरिज फैक्ट्री (जीसीएफ) मिलकर ड्रोन एम्युनेशन और एंटी-ड्रोन प्रणालियों पर काम कर रही हैं। ओएफके ने ड्रोन एम्युनेशन पर कार्य कर रही है, जो बाद में एलपीआर में परीक्षण के लिए जाएगी।
वहीं, जीसीएफ एल-70 एंटी-एयरक्राफ्ट गन का उन्नत संस्करण तैयार कर रही है, जिसके लिए एम्युनेशन की जिम्मेदारी ओएफके को मिली है। इसके अलावा ओएफके भारतीय वायुसेना के लिए 250 और 500 किलोग्राम के जीपी बम सहित प्री-फ्रेगमेंटेड एयर बमों का भी स्वदेशी निर्माण कर रही है।
ये प्रयास ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के तहत थलसेना, वायुसेना और नौसेना की जरूरतों के अनुरूप आधुनिक रक्षा उपकरणों के स्वदेशीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण बताए जा रहे हैं।
एंटी-ड्रोन और अपग्रेडेड गन सिस्टम
म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड (एमआईएल) की इकाई आर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया (ओएफके) एल-70 एंटी-एयरक्राफ्ट गन के नए और उन्नत संस्करण के लिए एम्युनेशन पर काम कर रही है। यह अपग्रेडेड सिस्टम सीमा पर कम ऊंचाई पर उड़ने वाले दुश्मन के खतरनाक ड्रोनों और विमानों को पलक झपकते ही नष्ट करने की क्षमता रखता है।
एडवांस्ड एरियल बम
ड्रोन तकनीक के साथ-साथ यह ओएफके भारतीय वायुसेना के लिए अत्याधुनिक और विनाशकारी हवाई बम का स्वदेशी निर्माण कर रही है, जिन्हें आधुनिक विमानों व बड़े ड्रोनों से भी दागा जा सकता है।
आत्मनिर्भरता की ओर कदम
निर्माणियां न केवल देश की थलसेना, वायुसेना और नौसेना की रीढ़ हैं, बल्कि अब ये ''''मेक इन इंडिया'''' और ''''आत्मनिर्भर भारत'''' अभियान के तहत हाई-टेक स्मार्ट एम्युनेशन और ड्रोन-रोधी हथियारों का तेजी से स्वदेशीकरण कर रही हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।