विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP में कांग्रेस विधायक की आदिवासी समाज से अपील- ‘पांच-पांच बच्चे पैदा करें’, खुद के दो बच्चे होने पर दी सफाई

Published: Tue, 17 Nov 2026 08:44 PM (IST)

कांग्रेस विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने आदिवासी समाज से पांच-पांच बच्चे पैदा करने की अपील की है। उनका यह बयान ...और पढ़ें

कांग्रेस विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को। (वीडियो ग्रैब)

कांग्रेस विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को। (वीडियो ग्रैब)

HighLights

  1. खुद के दो बच्चे होने के सवाल पर बोले-उस समय अलग थीं परिस्थितियां।

  2. जनगणना में आबादी कम होने का अनुमान जताकर कहा- परिवार नियोजन से बचें।

  3. पहले भी नेताओं व कथावाचकों द्वारा लोगों से आबादी बढ़ाने की बातें कही गई हैं।

डिजिटल डेस्क, अनूपपुर। जिले के पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को का एक अजीबो-गरीब बयान इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है, जिसमें वह आदिवासी समाज से यह कहते सुने जा रहे हैं कि समाज के लोग पांच-पांच बच्चे पैदा करें। वहीं खुद के दो बच्चे होने के सवाल को तब की अलग परिस्थितियां बताकर टाल गए।

उनके बयान का यह वीडियो बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर रविवार को ग्राम पंचायत दूधी के ग्राम हर्रा में आयोजित कार्यक्रम का बताया जा रहा है।

जनगणना के आंकड़ों को लेकर जताई चिंता

विधायक मार्को ने कहा कि वर्ष 2027 में प्रस्तावित जनगणना के आंकड़ों से जनजातीय समुदायों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। उन्होंने अनुमान जताया कि जनगणना के बाद आदिवासी समाज की आबादी के अनुपात में और गिरावट आ सकती है।

विधायक के मुताबिक, वर्तमान में मध्य प्रदेश में जनजातीय आबादी लगभग 22 प्रतिशत और देश में करीब 8.5 से नौ प्रतिशत के आसपास है। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को इस विषय पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

पहले भी आए हैं आबादी बढ़ाने संबंधी बयान 

इस तरह के अजीब बयान मप्र में पहले भी सामने आते रहे हैं। अक्टूबर में भाजपा सांसद गजेंद्र सिंह ने हिंदू परिवारों से पांच-पांच बच्चे पैदा करने की अपील की थी। इसी तरह जनवरी में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने हिंदू समाज से तीन बच्चे पैदा करने और परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष विष्णु राजोरिया ने चार बच्चे पैदा करने की अपील की थी।

यह भी पढ़ें- शहडोल में जेसीबी से गिराई दीवार के मलबे में दबकर 4 साल के मासूम की मौत; पिता की आंखों के सामने दर्दनाक हादसा

पूर्व में कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री व पंडित प्रदीप मिश्रा ने भी हिंदू समाज से चार-पांच बच्चा पैदा करने की अपील की थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।