विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाहर गार्ड तैनात, अंदर 12 करोड़ के जेवर साफ! कटनी में ज्वेलरी शोरूम की दीवार में सेंध लगाकर सनसनीखेज चोरी

Published: Thu, 12 Nov 2026 08:23 PM (GMT+05:30)

कटनी के माधवनगर स्थित किसना ज्वेलर्स शोरूम से करीब 12 करोड़ रुपये के सोने, चांदी और हीरे के आभूषणों की ...और पढ़ें

घटनास्थल पर पड़ताल करती पुलिस।

घटनास्थल पर पड़ताल करती पुलिस।

HighLights

  1. पहाड़ी के रास्ते शोरूम में दाखिल हुए चोर।

  2. सोना-चांदी और हीरे के जेवर समेटकर फरार।

  3. पुलिस की कई टीमें बड़ी चाेरी की पड़ताल में जुटीं।

डिजिटल डेस्क, कटनी। प्रदेश के कटनी में बदमाशों ने सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए करोड़ों रुपये की बड़ी चोरी को अंजाम दिया है। माधवनगर थाना क्षेत्र के बरगवां मुख्य मार्ग स्थित किसना ज्वेलर्स शोरूम को निशाना बनाकर चोर करीब 12 करोड़ रुपये के सोने, चांदी और हीरे के आभूषण लेकर फरार हो गए।

बदमाशों ने शोरूम के पीछे पहाड़ी की ओर से दीवार में सेंध लगाई और अंदर दाखिल होकर वारदात को अंजाम दिया। हैरानी की बात यह है कि शोरूम के बाहर गार्ड तैनात थे, लेकिन उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी।

सिलेंडर-कटर से काटी दीवार

जानकारी के मुताबिक, बरगवां मुख्य मार्ग पर बजाज और अग्रवाल परिवार द्वारा किसना ज्वेलर्स शोरूम का संचालन किया जाता है। रात में शोरूम बंद होने के बाद सुरक्षा गार्ड बाहर तैनात थे। इसी दौरान बदमाशों ने पीछे की तरफ मौजूद पहाड़ी और खुली खदान का फायदा उठाया।

katni J chori 85697

बताया जा रहा है कि सुबह करीब चार बजे बदमाश पहाड़ी की ओर से शोरूम के पीछे पहुंचे। यहां दीवार में छेद कर अंदर घुसने का रास्ता बनाया। मौके पर सेंधमारी में इस्तेमाल किए गए सिलेंडर, कटर और अन्य उपकरण भी मिले हैं। चोर शोरूम में रखे कीमती आभूषण समेटकर फरार हो गए।

katni J chori 85696

सुबह शोरूम खुला तो खाली मिले ज्वेलरी काउंटर

चोरी की वारदात का पता सुबह करीब 11 बजे चला, जब शोरूम संचालक और कर्मचारी दुकान खोलने पहुंचे। अंदर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए। शोरूम से लगभग पूरी ज्वेलरी गायब थी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। करीब 12 करोड़ रुपये के आभूषण चोरी होने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

katni J chori 85698

एसपी समेत कई थानों की पुलिस जांच में जुटी

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अभिनव विश्वकर्मा और एडिशनल एसपी कमल मौर्य मौके पर पहुंचे। माधवनगर, कुठला, कोतवाली और रंगनाथ नगर थानों के प्रभारियों सहित पुलिस लाइन के अधिकारियों को जांच में लगाया गया है। साइबर सेल की टीम भी सक्रिय कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में प्रधान आरक्षक ने सरकारी आवास में लगाई फांसी, पारिवारिक विवाद में जान देने की आशंका

खोजी श्वान और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट जुटा रहे सुराग

पुलिस ने घटनास्थल पर खोजी श्वान और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम को बुलाया है। वारदात में इस्तेमाल किए गए औजारों और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही शहर के विभिन्न इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि बदमाशों के आने-जाने के रास्ते और उनकी पहचान का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आरोपितों की तलाश में जुटी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।