जबलपुर में प्रधान आरक्षक ने सरकारी आवास में लगाई फांसी, पारिवारिक विवाद में जान देने की आशंका
जबलपुर में रांझी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक सुरेश चौधरी ने अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ...और पढ़ें

-प्रतीकात्मक चित्र।
HighLights
प्रधान आरक्षक सुरेश चौधरी ने जबलपुर में सरकारी आवास में आत्महत्या की।
पारिवारिक विवाद को आत्महत्या का संभावित कारण बताया जा रहा है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की, सुसाइड नोट नहीं मिला।
डिजिटल डेस्क, जबलपुर। मध्य प्रदेश पुलिस में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक ने अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार देर रात की है। मृतक की पहचान 56 वर्षीय सुरेश चौधरी के रूप में हुई है। वे रांझी थाने में पदस्थ थे और सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सरकारी आवास में अकेले रहते थे।
सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायमी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा।
सुबह से बंद था आवास का दरवाजा
सीएसपी सोनू कुर्मी ने बताया कि मंगलवार रात सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि शासकीय आवास में रहने वाले सुरेश चौधरी सुबह से घर के अंदर हैं। पड़ोस में रहने वाले साथी पुलिसकर्मी ने रात को दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और परिजनों को सूचना दी गई।
पारिवारिक विवाद की बात आई सामने
सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा खुलवाने पर सुरेश चौधरी फंदे पर लटके मिले। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
यह भी पढ़ें- जबलपुर में एक ही भवन में स्कूल व शराब दुकान! हाई कोर्ट में सरकार बोली- प्राथमिक विद्यालय पर 100 मीटर का नियम नहीं
पुलिस की शुरुआती जांच में पड़ोसियों ने बताया कि सुरेश चौधरी कुछ दिनों से परेशान थे। इसकी वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। देर रात तक मृतक के परिजन भी जबलपुर पहुंच गए थे। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।